उदघाटन के इंतजार में ग्रेडिंग मशीन
किसानों को फसल की सफाई करवानी पड़ रही मंडी के बाहर
एशिया की सबसे बड़ी मंडी भामाशाह मंडी में ग्रेडिंग मशीन खराब होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 300000 की लागत से यह मशीन तैयार करवाई गई थी। 6 माह बाद भी इसका उद्घाटन नहीं होने से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
कोटा। एशिया की सबसे बड़ी मंडी भामाशाह मंडी में ग्रेडिंग मशीन खराब होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब 300000 की लागत से यह मशीन तैयार करवाई गई थी। 6 माह बाद भी इसका उद्घाटन नहीं होने से किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसानों को अपनी फसल की साफ सफाई करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों ने बताया कि मंडी में ग्रेडिंग मशीन तैयार है। इसके बावजूद उसे चलाया नहीं जा रहा है। जिससे किसानों को मंडी के बाहर जाकर अपनी फसल की साफ सफाई करवानी पड़ रही है। इसके लिए किसानों को प्रति क्विंटल डेढ़ सौ रुपए का भुगतान करना पड़ता है। यदि मंडी परिसर में स्थित ग्रेडिंग मशीन को चालू कर दिया जाता है तो किसानों को फायदा ही मिलेगा। इस मशीन के माध्यम से 50 रुपए प्रति क्विंटल में ही फसल की साफ सफाई हो जाएगी। अभी किसान को 1 क्विंटल पर 100 का नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी प्रशासन को इस संबंध में कई बार अवगत करवाया लेकिन किसानों की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
Comment List