खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने रजत और युग चेलानी ने जीता कांस्य पदक

राजस्थान की बास्केटबाल टीम ने तमिलनाडु को 77-70 अंकों से हरा शानदार शुरुआत की

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने रजत और युग चेलानी ने जीता कांस्य पदक

पंचकुला (हरियाणा) में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने महिलाओं की निशानेबाजी में राजस्थान के लिए रजत पदक जीता, वहीं तैराकी में युग चेलानी ने कांस्य पदक हासिल किया। देवांशी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 259.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया।

जयपुर। पंचकुला (हरियाणा) में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राजस्थान की देवांशी कटारा ने महिलाओं की निशानेबाजी में राजस्थान के लिए रजत पदक जीता, वहीं तैराकी में युग चेलानी ने कांस्य पदक हासिल किया। देवांशी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 259.7 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया। वह स्वर्ण पदक से मात्र 0.4 अंक से पीछे रह गई। मेजबान हरियाणा की रमिता ने 260.0 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। महाराष्ट्र की हर्षिता ने 258.8 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। राजस्थान के दल नायक रणविजय सिंह के अनुसार राजस्थान की बास्केटबाल टीम ने तमिलनाडु को 77-70 अंकों से हरा अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। वहीं मुक्केबाजी में राजस्थान के अमील अली ने पहले दौर में आंध्र प्रदेश के उपेन्द्र चहल पर प्रभावी जीत दर्ज की। 

युग चेलानी को कांस्य

तैराकी में राजस्थान के युग चेलानी ने 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। युग ने 4:44.92 सै. समय के साथ स्पर्धा पूरी की। बंगाल के स्वदेश मंडल (4:40.62) ने स्वर्ण और तेलंगाना के साई निहार बिकिना (4:42.50) ने कांस्य पदक अपने नाम किया।  राजस्थान के एक अन्य तैराक अभिनंदन खण्डेलवाल पुरुषों की 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे।

एमपी के अर्जुन ने जीती 3 हजार मीटर दौड़

Read More श्रीकांत स्विस ओपन सेमीफाइनल में, राजावत और जॉर्ज बाहर

मध्य प्रदेश के अर्जुन वास्कले ने भी प्रतियोगिता के शुरुआती दिन 1500 मीटर में अपने कारनामों के बाद 8:37.62 का समय लेकर लड़कों की 3000 मीटर दौड़ का खिताब जीतकर अपना दूसरा स्वर्ण हासिल किया। तमिलनाडु के प्रदीप सेंथिलकुमार (1:49.83) ने 800 मीटर का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। झारखंड की सुप्रीति कच्छप ने लड़कियों की 3000 मीटर दौड़ में 9:46.14 के समय के साथ स्वर्ण जीता।

Read More भारत-पाकिस्तान खेलने के इच्छुक हो तो ऑस्ट्रेलिया मेजबानी को तैयार

एथलेटिक्स में महाराष्ट्र की धूम

महाराष्ट्र ने एथलेटिक्स में अपना वर्चस्व पुन: कायम करते हुए स्प्रिंट के चार में से तीन स्वर्ण पदक जीते। ट्रैक और फील्ड में महाराष्ट्र आठ स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीत चुका है। सुदेशना शिवंकर ने लड़कियों की 200 मीटर स्पर्धा को 24.29 सेकेंड में पूरा कर अपना तीसरा स्वर्ण जीता। आर्यन कदम (21.82 सेकेंड) ने लड़कों की 200 मीटर का खिताब जीता, जबकि रिया पाटिल, प्रांजलि पाटिल, वैष्णवी कटेरे और शिवेचा पाटिल की चौकड़ी ने 43400 मीटर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 4:02.76 का समय लिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी