नूपुर शर्मा के बयान पर हिंसा, दिल्ली की जामा-मस्जिद पर प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू

बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

नूपुर शर्मा के बयान पर हिंसा, दिल्ली की जामा-मस्जिद पर प्रदर्शन, रांची में कर्फ्यू

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शनकारी शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

नई दिल्ली। देशभर में मोहम्मद साहब पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में शुक्रवार को नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नुपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, गिरफ्तारी की मांग की।

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पेगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय से जुड़े प्रदर्शनकारी इस दौरान नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग की। नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की भड़काऊ टिप्पणी को लेकर दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान वहां भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

हैदराबाद में भी शुक्रवार को नूपुर के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रांची में भी मुस्लिम समुदाय ने हिंसक प्रदर्शन किया। कोलकाता और हावड़ा में भी हुआ विरोध प्रदर्शन हुआ। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर टायर जलाते हुए प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया । तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। रांची में भी मुस्लिम समुदाय के हिंसक प्रदर्शन के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई की, पूरे रांची शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

जुमे की नमाज के बाद प्रयागराज में पथराव की घटना
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शुक्रवार को दिन में जुमे की नमाज के बाद कुछ अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया। शहर के खुल्दाबाद इलाके में अटाला बाग स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद कुछ लोगों के समूह ने पैगम्बर मुहम्मद के बारे में की गयी विवादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने पथराव भी किया।

इलाके में तैनात पीएसी, त्वरित कार्यबाल (आरएएफ) और पुलिस बल की टीमों ने लोगों को समझाने की कोशिश की। पत्थरबाजी तेज होने पर सुरक्षा बल के कुछ जवानों को हल्की चोट आयी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उपद्रवियों ने वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन को निशाना बनाया। अटाला बाग इलाके में शांति व्यवस्था कायम होने तक शहर के नूरुल्ला रोड इलाके में भी नारेबाजी और छिटपुट पथराव की जानकारी मिली। स्थानीय प्रशासन की ओर से शुक्रवार को शहर में अलर्ट जारी किया गया था। इन घटनाओं के बारे में स्थानीय प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और विवादास्पद पुजारी, यति नरसिंहानंद सहित 31 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नूपुर शर्मा के खिलाफ कथित तौर पर नफरत फैलाने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए एक अलग मामला दर्ज हुआ है।  

Read More खजुराहो लोकसभा सीट पर ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का समर्थन करेगा I.N.D.I.A. गठबंधन

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री