दिल्ली पुलिस ने रोहित जोशी से की पूछताछ
रोहित अग्रिम जमानत मिलने के बाद पहली बार पुलिस के समक्ष पेश हुए
एक युवती से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे प्रदेश के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से दिल्ली पुलिस टीम ने पूछताछ की। रोहित जोशी सशर्त अग्रिम जमानत मिलने के बाद पहली बार दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुआ था।
जयपुर। एक युवती से दुष्कर्म के आरोपों में फंसे प्रदेश के जलदाय मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी से दिल्ली पुलिस टीम ने पूछताछ की। रोहित जोशी सशर्त अग्रिम जमानत मिलने के बाद पहली बार दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश हुए। इससे पूर्व पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन जोशी पेश नहीं हुआ था। अब दिल्ली की सदर बाजार थाना पुलिस टीम के पास पेश होकर अपने तथ्य पेश किए और जांच अधिकारी के पूछे गए सवालों के जवाब दिए।
18 मई को पेश होने का दिया था नोटिस
रोहित के खिलाफ बीती आठ मई को दिल्ली के सदर थाने में एक युवती ने दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। दिल्ली के सदर बाजार थाने में तैनात एसआई और जांच अधिकारी शर्मिला यादव ने उनके मकान पर सीआरपीसी की धारा 91/160 का नोटिस चस्पा किया है, जिसमें रोहित जोशी को 18 मई को दोपहर एक बजे थाने में पेश होने को कहा गया है।
Comment List