राजस्थान के मुकेश ने व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में जीता स्वर्ण

खेलो इंडिया यूथ गेम्स , साइक्लिस्टों ने जीता एक गोल्ड और दो ब्रांज

राजस्थान के मुकेश ने व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में जीता स्वर्ण

हरियाणा के पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार को राजस्थान के मुकेश कुमार कस्वां ने साइक्लिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साइक्लिंग में राजस्थान के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक भी हासिल किए।

जयपुर। हरियाणा के पंचकूला में खेले जा रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शुक्रवार को राजस्थान के मुकेश कुमार कस्वां ने साइक्लिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। साइक्लिंग में राजस्थान के खिलाड़ियों ने दो कांस्य पदक भी हासिल किए। मुकेश ने लड़कों की 28 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में 38 मिनट 38 सैकंड के समय से स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इस स्पर्धा में राजस्थान के ही परमाराम सिहाग ने 39 मिनट 45 सैकंड के साथ कांस्य पदक हासिल किया। जम्मू-कश्मीर के शाह आदिल अल्ताफ (39.22 सै.) ने रजत पदक अपने नाम किया। लड़कियों की 20 किलोमीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल स्पर्धा में राजस्थान की रवीना बिश्नोई ने 33 मिनट 57.27 सैकंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कर्नाटक की चित्रा बोरजी (32:51.84) ने और रजत पदक लद्दाख की लेकजीस अंगमो (33:52.52) ने जीता।

क्वालिफिकेशन में प्रिया शीर्ष पर

तीरंदाजी में कंपाउंड गर्ल्स में राजस्थान की प्रिया गुर्जर ने क्वालिफिकेशन स्टैंडिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया और पंजाब की प्रणीत कौर एवं अवनीत कौर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

दो सीजन के इंतजार के बाद पंजाब ने हॉकी में जीता स्वर्ण पदक

पिछले संस्करणों में बेहद करीब आकर चूकने के बाद पंजाब ने शुक्रवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बॉयज हॉकी खिताब अपने नाम किया। पंजाब ने भरत ठाकुर के शानदार खेल की बदौलत फाइनल में उत्तर प्रदेश को 3-1 से हराया। भरत ने चौथे और 47वें मिनट में गोल किया जबकि राजिंदर सिंह ने 5वें पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील किया, जिसकी बदौलत पंजाब ने राष्ट्रीय विजेताओं को मात दी। उत्तर प्रदेश ने 10 पेनल्टी कार्नर अर्जित किए, लेकिन 11वें मिनट में ड्रैग-फ्लिकर कप्तान शारदा नंद तिवारी के अलावा कोई भी पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील नहीं कर पाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित