एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम ने पोलैंड को 6-1 से पराजित किया

नेशंस लीग फुटबाल में दर्ज की पहली जीत

एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम ने पोलैंड को 6-1 से पराजित किया

पोलैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 6-1 से जीत दर्ज करके अपने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया। पिछले हफ्ते नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार को बाद टीम की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाए गए थे।

ब्रसेल्स। पोलैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद बेल्जियम टीम ने वापसी करते हुए 6-1 से जीत दर्ज करके अपने सभी आलोचकों को जवाब दे दिया। पिछले हफ्ते नीदरलैंड के खिलाफ मिली हार को बाद टीम की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाए गए थे। पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की ने अपना 76वां अंतरराष्ट्रीय गोल 28वें मिनट में करके टीम को बढ़त दिलाई लेकिन 42वें मिनट में बेल्जियम के एक्सेल विटसेल ने स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया।

दूसरे हाफ में बेल्जियम के खिलाड़ी रहे हावी

मैच के दूसरे हाफ में बेल्जियम का प्रदर्शन देखने लायक था। मैदान में उनके आक्रामक खेल का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि टीम ने पांच गोल दागे। केविन डि ब्रुईन ने 59वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया। यह उनके अंतरराष्ट्रीय  करियर का 24वां गोल था। इसके बाद लिएंड्रो टोसार्ड ने दो गोल (73वें और 80वें मिनट) करके स्कोर 4-1 कर दिया। मैच के 83वें मिनट में लिएंडर डेनडोनकर ने गोल किया। वहीं इंजुरी टाइम में लोइस ओपेंडा ने टीम के लिए छठा और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय  गोल करके जीत सुनिश्चित की।

नीदरलैंड ने वेल्स को 2-1

से दी शिकस्तग्रुप डी के अन्य मैच में नीदरलैंड ने इंजुरी टाइम के चौथे मिनट में वेगहोर्सट के हेडर से दागे गोल की बदौलत वेल्स को 2-1 से हरा दिया। इससे पहले 50वें मिनट में ट्यून कोपमेनर्स ने नीदरलैंड को बढ़त दिलाई थी। वेल्स के राइस डेविस ने इंजुरी टाइम के दूसरे मिनट में गोल करके स्कोर बराबरी पर ला दिया था लेकिन वेगहोर्सट ने टीम के लिए निर्णायक गोल दागा। ग्रुप बी के मैच में यूक्रेन ने आयरलैंड को 1-0 से और स्कॉटलैंड ने आर्मेनिया को 2-0 से शिकस्त दी।

Read More T-20 World Cup तक मुश्ताक अहमद होंगे बंगलादेश के स्पिन कोच

Post Comment

Comment List

Latest News