झालाना के जंगल में मिला लेपर्ड शावक का शव

रेंजर जनेश्वर चौधरी को जंगल के निरीक्षण के दौरान मिला शव

झालाना के जंगल में मिला लेपर्ड शावक का शव

जयपुर। झालाना जंगल में शनिवार को लेपर्ड शावक का शव मिला। वन विभाग के अनुसार शव क़रीब 1 महीने पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल में हाइना द्वारा लेपर्ड शावक को मारे जाने की आशंका है।

जयपुर। झालाना जंगल में शनिवार को लेपर्ड शावक का शव मिला। वन विभाग के अनुसार शव क़रीब 1 महीने पुराना बताया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जंगल में हाइना द्वारा लेपर्ड शावक को मारे जाने की आशंका है। लेपर्ड शावक के शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जाएगा।
झालाना रेंजर जनेश्वर चौधरी को जंगल में दौरे के दौरान शव मिला। गौरतलब है कि झालाना लेपर्ड सफ़ारी में बघेरों की संख्या 40 बताई जाती है। इनमे शावकों की संख्या भी शामिल है।

Post Comment

Comment List

Latest News