सेवादल के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
केंद्र सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ किया गया
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी के नोटिस जारी करने पर प्रदेश सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा दल पार्टी मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
जयपुर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी के नोटिस जारी करने पर प्रदेश सेवादल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा दल पार्टी मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ सद्बुद्धि यज्ञ किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवादल मुख्यालय के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित ने लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया है। राजनीतिक व्यवस्था से सोनिया गांधी और राहुल गांधी को केंद्रीय एजेंसियों से नोटिस भेजेकर डराया जा रहा है। सेवा दल कार्यकर्ता मोदी सरकार की इन दमन विरोधी नीतियों से डरने वाली नहीं है और सड़कों पर उतर कर संघर्ष करेगी। केंद्र सरकार के खिलाफ यह संघर्ष जारी रहेगा।
Comment List