भोजपुरी के 7 सुपर स्टार एक साथ शेयर करेंगे स्क्रीन, होगी सबसे बड़ी बजट की फिल्म

यह भोजपुरी के सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी

भोजपुरी के 7 सुपर स्टार एक साथ शेयर करेंगे स्क्रीन, होगी सबसे बड़ी बजट की फिल्म

भोजपुरी सिनेमा के 7 सुपरस्टार्स फिल्म सतरंगी में एक साथ नजर आएंगे। भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के सात सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के 7 सुपरस्टार्स फिल्म सतरंगी में एक साथ नजर आएंगे। भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के सात सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म का नाम सतरंगी है। यह भोजपुरी के सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी। इसके निर्माता रौशन सिंह, सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह है और इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा करेंगे। रौशन सिंह ने बताया कि सतरंगी एक बड़े बजट की फिल्म होगी। पहली बार भोजपुरी के दर्शक अपने पसंदीदा स्टार को एक साथ पर्दे पर देख पाएंगे। इस फिल्म के सभी टेकनिशियन साउथ इंडस्ट्री के होंगे और इसका निर्माण हम उच्च तकनीक से कर रहे हैं। ऐसी फिल्म अब तक भोजपुरी में नहीं बनी। 7 सुपर स्टार्स को एक साथ लेकर आना आसान नहीं है, लेकिन यह हम करने वाले हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद अच्छा संकेत होने वाला हैं।

रजनीश मिश्रा ने कहा कि सभी इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्म का निर्माण हो रहा है, तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं। भोजपुरी सिनेमा अब किसी से कम नहीं है। सतरंगी इस बात को और पुख्ता करेगी। हम फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे। इसके साथ ही फिल्म के बारे में और कास्टिंग को भी रिविल शीघ्र ही किया जाएगा। हम एक बड़ी फिल्म के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा चुके है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित