अद्भुत: 21 जून को लंबा दिन और सबसे छोटी परछाई होगी

21 जून को दोपहर 12.28 बजे कोटा में 0.13 छाया होगी

 अद्भुत: 21 जून को लंबा दिन और सबसे छोटी परछाई होगी

साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है। इस दिन अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जीरो शैडो डे के तहत 21 जून को दोपहर 12.35 बजे इस साल की सबसे छोटी परछाई रहेगी। इस दिन 13 घंटे 42 मिनट का दिन तथा 10 घंटे 18 मिनट की रात होगी।

कोटा। साल का सबसे बड़ा दिन 21 जून को होता है। इस दिन अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। जीरो शैडो डे के तहत 21 जून को दोपहर 12.35 बजे इस साल की सबसे छोटी परछाई रहेगी। इस दिन 13 घंटे 42 मिनट का दिन तथा 10 घंटे 18 मिनट की रात होगी। ऐसा अवसर वर्ष में एक ही दिन 21 जून को आता है। बच्चों और विद्यार्थियों के लिए यह देखना बेहद रोचक होगा। पृथ्वी का अपने अक्ष पर साढेÞ 23 डिग्री का झुकाव होने से उत्तर में कर्क रेखा तथा दक्षिण में मकर रेखा तक शुन्य छाया दिवस बनता है । मकर रेखा पर यही स्थिति 21 दिसंबर को बनती है। जब वहां शुन्य छाया दिवस बनता है ।

 ज्योतिर्विद भरत कुमार खंडेलवाल के अनुसार 21 जून को कर्क रेखा पर शुन्य छाया दिवस होगा अर्थात दोपहर 12.28 बजे प्रत्येक वस्तु की छाया शुन्य हो जाएगी। ऐसा अद्भुत नजारा कर्क रेखा पर वर्ष में एक ही दिन देखा जा सकता है।

राजस्थान में शुन्य परछाई दिवस
 राजस्थान के दक्षिणी जिले बांसवाड़ा में 10 जून से 21 जून तक तथा 21 जून से 3 जुलाई तक बढ़ते घटते क्रम में शुन्य छाया दिवस जिले में देखा जा सकता है । बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी, बागीदौरा, कालिंजरा, कुशलगढ़, चिखली, डूंगरभीत, गुजरात सीमा तक के ग्रामीण क्षेत्रों में शुन्य छाया दिवस देखा जा सकता है।
 
दक्षिण भारत में दो-दो शुन्य छाया दिवस
कर्क रेखा से दक्षिण में गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा एवं समस्त दक्षिण भारत के राज्यों में प्रत्येक शहर में वर्ष में 2 दिन शुन्य छायाा दिवस देखा जा सकता है।
 
उत्तरी भारत सबसे छोटी परछाई दिखाई देगी
राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार,उत्तरी-पश्चिम बंगाल पूर्वोत्तर राज्य पंजाब, हरियाणा सहित समस्त उत्तरी राज्यों में शुन्य छाया दिवस नहीं होता है। इन राज्यों में 21 जून को दोपहर में सबसे छोटी परछाई दिखाई देगी। जम्मू कश्मीर एवं लेह लद्दाख में क्षेत्र में सर्वाधिक लंबी परछाई दिखाई देगी।
 
शुन्य छाया दिवस का कारण
पृथ्वी का अपने अक्ष पर साढे 23 डिग्री का झुकाव होने से उत्तर में कर्क रेखा तथा दक्षिण में मकर रेखा तक शुन्य छाया दिवस बनता है । मकर रेखा पर यही स्थिति 21 दिसंबर को बनती है। जब वहां शुन्य छाया दिवस बनता है ।

ऐसे प्रयोग कर देख सकते है छाया
 21 जून को दोपहर में एक टेबल पर सफेद कागज रखे तथा उस पर 1 मीटर लंबा 2 से 4 इंच मोटा पाइप खड़ा रख दे। दोपहर 12.28 बजे इसकी छाया को नाप ले। जिससे छाया का प्रतिशत निकाला जा सकता है। ऐसे प्रयोग हेतु बोतल, खंबा,स्केल, लकड़ी आदि लगाकर भी कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर चुनाव के पहले चरण में कई सीटें बनी हॉट, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर
दो सीट सीकर में माकपा और नागौर में आरएलपी से कांग्रेस ने गठबंधन किया है। गठबंधन प्रयोग की सफलता पर...
मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
गर्मियों में वन्यजीवों की बदलेगी डाइट
आकरा वार होने से एक अप्रैल को मनेगा बास्योड़ा
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो