पांचवें फ्लोर की बॉलकनी से गिर मासूम मार्मिक की मौत

घटना के समय भाई के साथ बाजार गई थी मां

पांचवें फ्लोर की बॉलकनी से गिर मासूम मार्मिक की मौत

उदयपुर। सुखेर थाना इलाके के एक कॉम्प्लेक्स के पांचवें फ्लोर से बॉल को पकड़ने के प्रयास में 3 वर्षीय मासूम मार्मिक नीचे गिर गया। हादसे में मासूम की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। जिस खिड़की से वह गिरा, उसमें कांच नहीं लगा था और वो सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा। पुलिस कार्रवाई से इनकार कर परिजन बगैर पोस्टमार्टम ही शव लेकर चले गए।

न्यू भूपालपुरा में मिराज मल्हार अपार्टमेंट के पांचवें फ्लोर पर रहने वाले शांतिलाल जैन के यहां बेटी शिल्पा और उनके बच्चे छुटिट्यां मनाने आए थे। 3 वर्षीय मासूम मार्मिक वागरेचा सोमवार शाम 5 बजे खिड़की के पास खेल रहा था। शिल्पा अपने बड़े बेटे के साथ बाजार गई थी। मार्मिक अपनी नानी के साथ अकेला ही था। नाना शांतिलाल भी दुकान पर थे। इसी दौरान काम करती हुई नानी रसाई में गई, तभी मार्मिक बॉल से खेलते-खेलते अचानक बेड पर चढ़कर खिड़की के पास चला गया। वो खिड़की से नीचे सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आकर गिरा तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मार्मिक आंध्रप्रदेश के गुंटूर में अपने माता-पिता और 8 वर्षीय बड़े भाई के साथ रहता था।

हादसे के बाद परिजन मार्मिक को लेकर एमबी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को मार्मिक के पिता विक्रम वागरेचा भी गुंटूर से फ्लाइट के जरिए उदयपुर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को कानूनी कार्रवाई नहीं करवाने की लिखित रिपोर्ट दी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम नहीं किया गया। अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव लेकर चले गए। बता दें कि शांतिलाल जैन कपड़ा व्यापारी हैं। करीब 9 सालों पहले उनकी बेटी शिल्पा की शादी आंध्रप्रदेश के गुंटूर में विक्रम वागरेचा से शादी हुई। विक्रम गुंटूर में मिर्ची का होलसेल व्यापार करते हैं।

Read More ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का 16 वां वार्षिक उत्सव आयोजित

Read More विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत

Read More ज्योति विद्यापीठ महिला विश्वविद्यालय का 16 वां वार्षिक उत्सव आयोजित

Read More विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत