राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

महिलाओं का जत्था नारे लगाते हुए आईसीसी मुख्यालय से बाहर निकला

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में महिला कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ मामले में पार्टी की ओर से विरोध जारी है। कांग्रेस मुख्यालय में इसके खिलाफ बड़ी संख्या में तीसरे दिन भी पार्टी कार्यकर्ता जुटे, जिसमें महिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ मामले में पार्टी की ओर से विरोध जारी है। कांग्रेस मुख्यालय में इसके खिलाफ बड़ी संख्या में तीसरे दिन भी पार्टी कार्यकर्ता जुटे, जिसमें महिला कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। इस बीच योजना के तहत सबसे पहले महिला कांग्रेस को आगे किया गया। करीब सवा दस बजे महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीटा डिसूजा की अगुवाई में दर्जनों महिलाओं का जत्था नारे लगाते हुए अकबर रोड की ओर आईसीसी मुख्यालय से बाहर निकला, जिसमें रागिनी नायक, अमृता धवन समेत कई महिलाएं शामिल थी। बाहर निकलते ही दिल्ली पुलिस द्वारा इनकी धरपकड़ की गई।

महिला कांग्रेस की महिलाएं पुलिस द्वारा बस में बैठाए जाने के विरोध में हंगामा करती रही, लेकिन कुछ महिलाओं को बस बस में डाला गया। इसके बाद में पुलिस की मदद से प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर अज्ञात स्थान पर ले जाया गया। इस बीच दिल्ली पुलिस द्वारा एआईसीसी मुख्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस पर भी कांग्रेस की ओर से आपत्ति व्यक्त की गई है।


Post Comment

Comment List

Latest News