कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा दर्शाता है: गहलोत

गहलोत ने ट्वीट कर कहा मोदी सरकार शायद भूल रही कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा पैदा करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी

 कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा दर्शाता है: गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस का घुसकर पत्रकारों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट करना केन्द्र सरकार की हताशा और झल्लाहट दर्शाता है। केन्द्र सरकार परेशान हो रही है कि हमारे नेता राहुल गांधी को इतना प्रताड़ित करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी झुक क्यों नहीं रही है। गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार शायद भूल रही है कि कांग्रेस अंग्रेजों और देश की एकता पर खतरा पैदा करने वाले तत्वों के सामने कभी नहीं झुकी। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश और लोकतंत्र के लिए आगे बढ़कर कुर्बानी दे दी पर झुकना नहीं सीखा। इस तानाशाही हुकूमत के सामने कांग्रेस डटकर खड़ी रहेगी। मैं कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस द्वारा पत्रकारों से मारपीट की कड़ी निंदा करता हूं। कांग्रेस निष्पक्ष होकर काम कर रहे पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस सरकारी दमन के खिलाफ हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे।

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी