भगवंत मान, केजरीवाल के जालंधर दौरे से पहले लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मान और केजरीवाल की यात्रा से पहले लिखे गए

भगवंत मान, केजरीवाल के जालंधर दौरे से पहले लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जालंधर दौरे से ठीक पहले जालंधर के देवी तालाब मंदिर की बगल में स्थित गौशाला के नजदीक गली में एक मकान की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले।

जालंधर  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के जालंधर दौरे से ठीक पहले जालंधर के देवी तालाब मंदिर की बगल में स्थित गौशाला के नजदीक गली में एक मकान की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए मिले। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खालिस्तानी नारों को स्प्रे पेंट से मिटा दिया है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर इसे लिखने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

सिख फॉर जस्टिस समूह के नेता गुरपतवंत सिह पन्नू ने भी एक वीडियो जारी किया है जिसमें उसने कहा कि खालिस्तान जिंदाबाद के नारे मान और केजरीवाल की यात्रा से पहले लिखे गए थे। उन्होंने कहा कि खालिस्तान का नारा अब बुलेट मार्क नहीं बल्कि जनमत संग्रह बन गया है। पन्नू ने कहा, ''जनमत संग्रह मतपत्र अभियान ने अब 1990 के बुलेट आंदोलन पर कब्जा कर लिया है, जब आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान हिन्दू समुदाय को निशाना बनाया गया था। केजरीवाल और मान बुधवार को जालंधर बस स्टैंड पर वोल्वो बसों के परिचालन का उद्घाटन करने के लिए पहुंचेंगे। उद्घाटन समारोह अपराह्न एक से दो बजे तक चलेगा। इस दौरान जालंधर शहर का ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। बस स्टैंड के गेट नंबर एक के सामने शहीद-ए-आजम भगत ङ्क्षसह की प्रतिमा के पास से बसों को रवाना किया जाएगा। गेट नंबर एक का एरिया बंद रहेगा, बाकी बस स्टैंड का काम जारी रहेगा। यात्री नियमित रूप से बस पकड़ सकेंगे।

पंजाब में चार साल बाद फिर से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा आठ शहरों-अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, चंडीगढ़, होशियारपुर, कपूरथला और पटियाला से शुरू होगी। सरकारी पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) और पनबस दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बस सेवा चलाएंगे। इसे हरी झंडी दिखाने के लिए केजरीवाल और मान जालंधर पहुंच रहे हैं। दोनों नेताओं के जालंधर दौरे को लेकर पुलिस पहले से ही सक्रिय थी। ऐसे में दीवारों पर इस प्रकार का वाक्य लिखे जाने के बाद पुलिस और सक्रिय हो गई है। मीडिया को इसकी सूचना सुबह प्रतिबंधित संगठन ने जिम्मेदारी लेते हुए खुद दी। सिख फॉर जस्टिस ने एक कदम और आगे बढ़ते हुए आज जालंधर के मीडिया के लिए एक व्हॉटअप ग्रुप भी बनाया है। इस ग्रुप में खलिस्तान समर्थक प्रचार सामग्री डाली गई है।

Read More Loksabha Election में भाजपा का खाता खुला, सूरत में मुकेश दलाल की निर्विरोध जीत

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले फिरोजपुर रेलवे मंडल के डीआरएम के नाम का धमकी भरा पत्र मिला था जिसमें स्टेशनों पर धमाके करने की बात कही गई थी। पन्नू ने मान को चेतावनी देते हुए कहा कि खालिस्तान जनमत संग्रह मत रोको। एसएफजे ने घोषणा की है कि पंजाब में खालिस्तान जनमत संग्रह 26 जनवरी 2023 को भारत के गणतंत्र दिवस के साथ शुरू होने वाला है।

Read More मणिपुर में फायरिंग के कारण मतदान बाधित, ईवीएम की नष्ट

 

Read More चुनाव आयोग ईवीएम संबंधी आशंकाएं करे दूर : सुप्रीम कोर्ट  

Post Comment

Comment List

Latest News

डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर कलर्स चैनल के पॉपुलर शो डांस दीवाने में अपनी सुपरहिट फिल्म दिल तो...
मोदी ने उद्योगपतियों के 16 लाख करोड़ का कर्ज माफ कर गरीबों का हक मारा : राहुल
अलास्का में नदी में गिरा विमान, लोगों से बचने का आग्रह
पीएचईडी शासन सचिव का जल भवन का आकस्मिक दौरा, लापरवाहों को दिए नोटिस
बीकानेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष उस्मान गनी भाजपा से निष्कासित
पाकिस्तान में सैन्य अभियान में मारे गए 3 आतंकवादी, एक गिरफ्तार
Supreme Court ने ईवीएम-वीवीपैट पर चुनाव आयोग से मांगा स्पष्टीकरण