आम आदमी पार्टी विलेज कमेटी से करेगी पदाधिकारियों की नियुक्तियां

पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी से होती हैं

आम आदमी पार्टी विलेज कमेटी से करेगी पदाधिकारियों की नियुक्तियां

सियासती दलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी से होती हैं। इसके बाद जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठित होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी राजनीति की इस धारा को बदलते हुए सबसे पहले विलेज कमेटी, ब्लॉक, जिला और इसके बाद राज्य कार्यकारिणी गठित करेगी।

जयपुर। सियासती दलों में पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रदेश कार्यकारिणी से होती हैं। इसके बाद जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी गठित होती है, लेकिन आम आदमी पार्टी राजनीति की इस धारा को बदलते हुए सबसे पहले विलेज कमेटी, ब्लॉक, जिला और इसके बाद राज्य कार्यकारिणी गठित करेगी। सूत्रों का कहना है कि कार्यकारिणी का गठन पदाधिकारी के कार्य को ध्यान में रखकर होगा। राज्य में दो सौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी 800 कार्यकारी ब्लॉक इंचार्ज बनाएगी। एक ब्लॉक को चार भागों में बांटकर पार्टी संगठन को गति और आधार देने की योजना बनाई है।

संगठन मंत्री नियुक्त किया
आम आदमी पार्टी ने ऐसे कार्यकर्ताओं को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है, जो पार्टी को अपना अधिकांश समय दे सके। आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री पार्टी को पूरा समय देते है। प्रदेश संगठन मंत्री दुष्यंत यादव कहते हैं कि हमारे संगठन मंत्री पार्टी को अधिक समय देते हैं। विलेज कमेटी, पांच गांव में सर्किल इंचार्ज, विधानसभा में चार ब्लॉक इंचार्ज, विधानसभा प्रभारी, लोकसभा प्रभारी और प्रदेश की टीम है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें