ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन का सांकेतिक घेराव, मोदी पर बरसे डोटासरा सहित कांग्रेसी नेता

नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा

ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने किया राजभवन का सांकेतिक घेराव, मोदी पर बरसे डोटासरा सहित कांग्रेसी नेता

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन का सांकेतिक घेराव किया।

जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस ने राजभवन का सांकेतिक घेराव किया। राजभवन के घेराव से पहले सिविल लाइन फाटक पर प्रदेश कांग्रेस की सभा में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्री विधायक और नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। सभा में डोटासरा सहित पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री रामलाल जाट, अशोक चांदना, शकुंतला रावत, ममता भूपेश, प्रताप सिंह, विधायकनरेंद्र बुडानिया, अमीन, रफीक खान और गंगा देवी सहित कई मंत्री विधायक मौजूद रहे। इसके साथ ही सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कांग्रेस की सभा में पहुंचे। जनसभा में खेल डोटासरा सहित मंत्री अशोक चांदना, विधायक अमीन और रफीक खान सहित कई नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। सभा के बाद डोटासरा सहित अन्य नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन की तरफ कूच किया। पुलिस प्रशासन ने नेताओं को बैरिकेट्ड लगाकर रोक दिया, तो नेता बैरिकेड लांघ कर जाने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने उनको जाने नहीं दिया।

भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा उन पर आरोप लगा रही : डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में कुछ नहीं किया। सेना के शौर्य के पीछे छुप कर सत्ता में आ गए। भ्रष्टाचार समाप्त करने, काला धन वापस लाने और बेरोजगारी दूर करने के वादों पर कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा अब कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। एनडीए के पहले कार्यकाल में भूमि अधिग्रहण का कानून लेकर आए, तब राहुल गांधी और कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। मोदी सरकार को वह कानून वापस लेना पड़ा। दोबारा सत्ता में आए, तो फिर किसानों के लिए काले कानून लेकर के आए। अन्नदाता के साथ कांग्रेस पार्टी रही और सरकार को कानून वापस लेने पड़े।

इस देश में राहुल गांधी एकमात्र ऐसे नेता है, जो मोदी सरकार से लड़ रहे है। बेरोजगारी और महंगाई के बड़े मुद्दे देश में है। मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए केंद्र सरकार ने साजिश की है। राहुल गांधी को ईडी के जरिए परेशान किया जा रहा है। कई सालों से आर्मी में भर्ती नहीं हो रही है। चार साल तक ही आर्मी में काम कर सकेंगे। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस के नेता जब देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ रहे थे, तब आरएसएस के लोग अंग्रेजों के लिए मुखबिरी करते थे। मुझे दिल्ली जाने से रोका गया, मुझे रोकने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर रात से ही पुलिस तैनात थी। मैंने रोकने का कारण पूछा, तो कहा कि ऊपर से आदेश है। इसे अघोषित आपातकाल ही समझो। पहली बार ऐसा हुआ है, जब कांग्रेस के मुख्यालय में ही पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पीटा। देश के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नफरत फैलाई जा रही है। संघ के लोग भ्रष्टाचार में पकड़े जा रहे है। इनकी पार्टी में अगर भ्रष्टाचार नहीं है, तो बताएं कि बीजेपी के कार्यालय कैसे बन रहे है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग