कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में गहलोत सबसे आगे

गहलोत ने कांग्रेस को मजबूती दी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में गहलोत सबसे आगे

पिछले दिनों प्रदेश में राज्यसभा की चार में से तीन सीटें जिताकर पार्टी को फिनिशिंग लाइन से आगे खींचने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सफल रहे।

जयपुर। पिछले दिनों प्रदेश में राज्यसभा की चार में से तीन सीटें जिताकर पार्टी को फिनिशिंग लाइन से आगे खींचने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सफल रहे। गहलोत ने जिस तरीके से कांग्रेस को मजबूती दी है, उससे राष्ट्रीय स्तर पर भी उनका कद बढ़ा है। भाजपा की नजरों में भी गहलोत कुशल प्रबंधक साबित हो रहे हैं। अब कयास लगाए जाने लगे हैं कि कांग्रेस के नए संकट मोचक बने गहलोत कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए सभी के नेता हो सकते हैं। यह बात सही है कि गहलोत कांग्रेस में नए संकट प्रबंधक के रूप में उभरे हैं। गांधी परिवार इस समय संकट में और उनके समर्थन में दिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व गहलोत ही कर रहे हैं। दिल्ली में पूरी रणनीति गहलोत तय कर रहे हैं, जो साफ दिख रहा है। इस समय गांधी परिवार को सबसे ज्यादा विश्वास गहलोत पर है। गहलोत अपने अनुभव और राजनीति कौशल से ऐसी विषम परिस्थितियों से मुकाबला कर सकते हैं। गहलोत के अनुभव का लाभ पार्टी को दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भी देखने को मिल रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में गहलोत सबसे आगे
गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते है, तो पार्टी को फायदा मिल सकता है। चर्चा तो यह भी है कि अगर गांधी परिवार से बाहर कोई कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है, तो गहलोत रेस में सबसे आगे हैं। गहलोत ने राहुल से ईडी की पूछताछ पर मोदी पर प्रहार किए। गहलोत ने कहा कि जनता पार्टी की सरकार ने भी इंदिरा को गिरफ्तार किया था। जेल भरो आंदोलन चला था। इंदिरा की वापसी हुई थी।

लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे
गहलोत काफी लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। गहलोत इंदिरा गांधी के साथ ही राजीव गांधी कैबिनेट के सदस्य भी रहे हैं। अब वहगांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी यानी राहुल गांधी के साथ मिलकर सियासत के नए दावपेंच चल रहे हैं। गहलोत कांग्रेस की तीन अलग-अलग सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहे हैं। नरसिम्हा राव सरकार में भी मंत्री बने। गहलोत की साफ छवि मानी जाती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
मुनाफा वसूली के कारण गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपए कम...
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत