अग्निपथ योजना से सहमत नहीं हैं कांग्रेस नेता, व्यक्त किया विरोध

संविदा भर्ती करने के फैसले को अविवेकपूर्ण बताया

अग्निपथ योजना से सहमत नहीं हैं कांग्रेस नेता, व्यक्त किया विरोध

केन्द्र सरकार की सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना पर राजस्थान कांग्रेस के नेता सहमत नहीं है। नेताओं ने सेना की संस्थान में संविदा भर्ती करने के फैसले को अविवेकपूर्ण बताया है।

जयपुर। केन्द्र सरकार की सेना भर्ती के लिए अग्निपथ योजना पर राजस्थान कांग्रेस के नेता सहमत नहीं है। नेताओं ने सेना की संस्थान में संविदा भर्ती करने के फैसले को अविवेकपूर्ण बताया है। इससे राजस्थान के युवाओं में रोष है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, सुभाष गर्ग, शांति धारीवाल और भंवर सिंह भाटी आदि सहित कई कांग्रेस नेताओं ने योजना पर सवाल किए हैं। केन्द्र सरकार पर सेना भर्ती के नाम पर देश के भविष्य और सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप लगाते हुए मांग की है कि इस योजना को वापस लिया जाए। आक्रोशित युवा विरोध-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। कांग्रेस नेताओं ने अपने बयान ट्वीट कर विरोध व्यक्त किया है।

सेना को अभी तक गैर राजनीतिक और वित्तीय बंधनों से मुक्त रखा गया था। अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है। राजस्थान समेत देशभर के युवाओं में इससे आक्रोश है और वे विरोध-प्रदर्शन को मजबूर हैं। केन्द्र अविलंब इस योजना को वापस ले।
- अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री

कई सालों से आर्मी में भर्ती नहीं हो रही। अब अग्निपथ के नाम पर नया शिगूफा छोड़ा है। युवा चार साल तक आर्मी में काम कर सकेंगे। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।
- गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

केन्द्र सरकार को पहले सेना में खाली पड़े लाखों पदों को भरकर बैकलॉग पूरा करना चाहिए था। जिन नौजवानों को लेकर यह योजना बनाई गई है, अगर वे ही इसे लेकर सड़कों पर आंदोलित है, तो सरकार को इसे रोक देना चाहिए। इस योजना से लाभ बहुत कम और नुकसान ज्यादा हैं।
- सचिन पायलट, पूर्व उप मुख्यमंत्री

Read More राहुल कस्वां की नामांकन सभा में गहलोत बोले- देश में माहौल बन गया है कि मोदी जी जीते तो आगे चुनाव होंगे या नहीं

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य को कुचलने और सेना को कमजोर करने का षड़यंत्र है। सिर्फ चार साल के लिए भर्ती सेना को कमजोर करेगी। किसी भी कीमत पर इस योजना को स्वीकार नहीं करेंगे। योजना वापसी के लिए कांग्रेस आर-पार का संघर्ष करेगी।
- प्रताप सिंह खाचरियावास, खाद्य मंत्री

Read More दौसा लोकसभा सीट से मुरारीलाल मीणा ने दाखिल किया नामांकन

मिलिट्री को लेकर अग्निपथ योजना का केन्द्र सरकार का निर्णय खतरनाक है। कारण साफ है कि मोदी सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही। सेना भर्ती के नियमों पर पुनर्विचार हो, क्योंकि आर्मी एक्सपर्ट भी इसके पक्ष में नहीं है।
- डॉ. सुभाष गर्ग, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री

Read More दोपहिया से चार गुना चौपहिया के बन रहे प्रदूषण सर्टिफिकेट

अग्निपथ योजना को लेकर देश-प्रदेश का युवा सहमत नहीं है तो इस योजना को लाने का क्या तुक। केन्द्र सरकार के ऐसे निर्णय देश की सुरक्षा से खिलवाड़ के साथ सेना के भविष्य को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- डॉ. महेश जोशी, जलदाय मंत्री

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी