महाराष्ट्र में भारी बारिश से आफत: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, कई अभी भी लापता

महाराष्ट्र में भारी बारिश से आफत: रायगढ़ में लैंडस्लाइड से 36 लोगों की मौत, कई अभी भी लापता

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण रायगढ़ जिले में कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। तीन अलग-अलग जगहों पर हुए भूस्खलन में 36 लोगों की मौत हुई है।

पुणे। महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं और कई जगह गांवों से संपर्क टूट चुका है। कई जिले पानी-पानी हो गए हैं और अभी भी हालात सुधरते हुए नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन के लिए कोंकण कोस्ट के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रायगढ़ जिले के महाड़ तहसील में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की फंसे होने की आशंका है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने 25 शव मलबे के नीचे से निकाले हैं। रायगढ़ की जिलाधिकारी निधि चौधरी मौके पर पहुंची। जिले के अधिकारियों के अनुसार तलाई गांव में पहाड़ दरक गया, जिसमें दबने से 32 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग लापता हैं। सखार सुतार वाड़ी में 4 लोगों की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थिति की समीक्षा की है। ठाकरे ने कहा कि राहत का काम जारी है। इस बीच राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य में बारिश से संबंधित घटनाओं में 40-45 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक के अलमाटी बांध से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे कोल्हापुर जिले में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पश्चिमी महाराष्ट्र की 3 बड़ी नदियां, कोल्हापुर में पंचगंगा, सांगली में कृष्णा और सतारा में कोयाना नदी कई इलाकों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लगातार बारिश, जलभराव और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने के कारण मुंबई-गोवा और पुणे-बेंगलुरु राजमार्गों पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मोदी और शाह ने हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रायगढ़ में भूस्खलन के कारण हुए हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन से लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को सहायता मुहैया कराई जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों लोगों के परिजनों के लिए PMNRF से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश, भूस्खलन से हुआ हादसा अत्यंत दुःखद है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनडीआरएफ के डीजी से बात की है। एनडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हैं। केंद्र सरकार लोगों की जान बचाने के लिए वहां हर संभव मदद पहुंचा रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित