असम में बाढ़ से स्थिति खराब, सड़क से टूटा संपर्क

11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए

असम में बाढ़ से स्थिति खराब, सड़क से टूटा संपर्क

असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। कई जगहों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने के बीच अधिकांश प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गयी है। कई जगहों पर लगातार बारिश के कारण भूस्खलन होने के बीच अधिकांश प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। 11 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। बाढ़ से प्रभावित जिलों में करीब 19782.80 हेक्टर कृषि भूमि पानी में डूब गयी है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 72 राजस्व क्षेत्रों के 1,510 गांव पानी में डूब गए हैं। इन जिलों के प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से आग्रह किया है कि अतिआवश्यक और स्वास्थ्य आपातकालीन स्थिति होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाढ़ के कारण गुवाहाटी से विभिन्न जिलों का सड़क से संपर्क टूट चुका है। असम से बराक का संपर्क बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 6 पर सड़क टूटने से पूरी तरह से खत्म हो गया है।

गुवाहाटी के ज्यादातर हिस्से लगातार तीसरे दिन भी जलजमाव के कारण बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। गुवाहाटी में भूस्खलन से नूनमति इलाके के अजंतानगर में तीन लोग घायल हो गए हैं। भूस्खलन से गोलपारा में दो बच्चे की मौत हो गयी। अधिकारियों के मुताबिक नीचले असम में रांगिया खंड में नालबारी और घोगरापार के बीच पटरियों पर जलजमाव से 6 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं और चार ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी