अग्निपथ के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग

अग्निपथ के विरोध में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन

मोदी सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

जयपुर। मोदी सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की ओर से लागू की गई अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि सरकार ने पहले किसानों के साथ धोखा किया अब जवानों के साथ धोखा कर रही है। जयपुर में पार्टी के सहकार कार्यालय से जब पार्टी के कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन के लिए निकलने लगे, तो पुलिस ने उन्हें नहीं निकलने दिया।

इस पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तकरार हुई। आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मयंक त्यागी ने कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आप कार्यकर्ता भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदर्शन के लिए निकलने लगे, तो पुलिस की गाड़ियों ने उन्हें रोक दिया और बाहर नहीं निकलने दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस मिले हुए है और दोनों पार्टियां ही देश के हालात के लिए जिम्मेदार है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग