असम में बाढ़ का कहर, करीब 5,137 गांव बाढ़ के पानी में डूबे, 71 से ज्यादा की मौत

बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 42 लाख से अधिक

असम में बाढ़ का कहर, करीब 5,137 गांव बाढ़ के पानी में डूबे, 71 से ज्यादा की मौत

असम में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। रविवार को तीन बच्चों सहित नौ और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य भूस्खलन में मारे गए। सभी तीन भूस्खलन से संबंधित मौतों की सूचना कछार जिले से मिली है।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति और भी खराब हो गई है। रविवार को तीन बच्चों सहित नौ और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। बाढ़ के कारण छह लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य भूस्खलन में मारे गए। सभी तीन भूस्खलन से संबंधित मौतों की सूचना कछार जिले से मिली है। इसके अलावा कम से कम आठ लोग लापता भी हो गए हैं। रविवार शाम को राज्य में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 42 लाख से अधिक हो गई।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण कछार जिले से तीन मौतें हुईं, बारपेटा में दो मौतें हुईं, इसके बाद बजली, कामरूप, करीमगंज और उदलगुरी जिलों में एक-एक मौत हुई। लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ ने असम को तबाह करना जारी रखा और लगभग 5,137 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। बारपेटा सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां 12.76 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं जबकि इसके बाद दरांग में लगभग 3.94 लाख लोग और नगांव में 3.64 से अधिक लाख लोग बाढ़ की चपेट से प्रभावित हैं।

राज्य के 33 प्रभावित जिलों में बजली, बक्सा, बारपेटा, विश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा-हसाओ, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप (एम), कार्बी आंगलोंग पश्चिम, करीमगंज, कोकराझार, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नगांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, दक्षिण सलमारा, तामूलपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिला शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे  इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
सूत्रों ने कहा कि इराकी न्याय मंत्रालय की एक टीम ने इराकी राष्ट्रपति के अनुसमर्थन सहित सभी कानूनी प्रक्रियाओं को...
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत
प्रदूषण नियंत्रण जांच केंद्रों को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त