अब गजराज भी कद्रदानों के लिए तरसे

हाथियों को पालना मुश्किल हो गया

अब गजराज भी कद्रदानों के लिए तरसे

ऐतिहासिक आमेर महल में शाही शानो-शौकत की निशानी रहा गजराज अब कद्रदानों को तरस गया है। सैलानियों की आवक कम होने से मालिकों-महावतों के लिए हाथियों को पालना मुश्किल हो गया है।

जयपुर। ऐतिहासिक आमेर महल में शाही शानो-शौकत की निशानी रहा गजराज अब कद्रदानों को तरस गया है। सैलानियों की आवक कम होने से मालिकों-महावतों के लिए हाथियों को पालना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अब तक सफेद हाथियों के बारे में किस्से, कहानियों और मुहावरों में ही सुना था, लेकिन अब महंगाई की मार और पर्यटन उद्योग की बेरुखी ने पारम्परिक हाथियों को सफेद हाथी की तुलना में ला खड़ा कर दिया है।

हाथी की एक दिन की खुराक का खर्चा 3500 रुपए
महावत बताते हैं कि कोरोना से पहले पर्यटक यहां हाथी सवारी के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार करते थे। समय का फेर देखिए, अब हाथी सैलानियों का इंतजार करते हैं। महावत हिसाब लगाकर बताते हैं कि प्रति हाथी की एक दिन की खुराक पर 3500 रुपए खर्च होते हैं। पहले ये खर्चा 2500 हुआ करता था। गन्ना पहले 550 रुपए क्विंटल मिलता था, अब 800 रुपए क्विंटल हो गया है। जो रिंजका पहले 300 रुपए का 40 किलो मिलता था, वह अब 750 रुपए का मिल रहा है।

हथिनियों का बाहुल्य है
जयपुर में तकरीबन 80 हाथी हैं। इनमें से 68 हाथी, हाथी गांव में रह रहे हैं। हाथियों की इस महफिल में मादा हाथियों का बाहुल्य है। नर हाथी यहां ना के बराबर कहे जा सकते हैं। हथनियों अब सैलानियों की इस बेकद्री को देखकर मायूस नजर आती हैं।

मानते हैं पारिवारिक सदस्य
हाथी मालिक और महावतों के लिए गजराज महज आमदनी का जरिया नहीं हैं, बल्कि वे उससे पारिवारिक सदस्य से भी ज्यादा लगाव रखते हैं। हाथी मालिक बल्लू खां का कहना है कि जब बुरा वक्त आया, तो कुछ हाथी मालिकों ने हाथियों के लिए जेवरात बेचने या गिरवी रखने से गुरेज नहीं किया।

Read More आरपीआई पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले बोले- पार्टी भाजपा के साथ

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री