बीजेपी स्थापित कर रही खतरनाक परम्पराएं, पहली बार पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के साथ किया दुर्व्यवहार : गहलोत

अन्य लोगों को पिटाई कर के बाहर लाए

बीजेपी स्थापित कर रही खतरनाक परम्पराएं, पहली बार पुलिस ने कांग्रेस मुख्यालय में नेताओं के साथ किया दुर्व्यवहार : गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मीडिया के साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा, उनकी मेहनत को, उनके हौसले को, क्यूोंकि उन्होंने भी 5 दिन तक जो संघर्ष देखा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं मीडिया के साथियों को धन्यवाद देना चाहूंगा, उनकी मेहनत को, उनके हौसले को, क्यूोंकि उन्होंने भी 5 दिन तक जो संघर्ष देखा है। उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है।, ऐसा कभी नहीं हुआ कि कांग्रेस मुख्यालय में पुलिस घुस जाए और मीडिया वालों और अन्य लोगों को पिटाई कर के बाहर लाए। दिल्ली एआईसीसी में गहलोत मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में जो विपक्ष है, वो बीजेपी है, आंदोलन करती है। अभी उन्होंने आंदोलन राजस्थान में क्या किया। अगर आपके दिल्ली के व्यवहार को देखकर आपकी तरह भाजपा के जो हैडक्वार्टर स्टेट में है। उसमें हमारी पुलिस घुसे,कार्यकर्ताओं को पीटकर बाहर निकाल दे। क्या ये शोभा देता है। ये लोग यह कौनसी परम्परा बन रहे है। बीजेपी बहुत खतरनाक परम्पराएं स्थापित कर रही है। देश में वह चिंताजनक है। एक तरफ राहुल गांधी से 5 दिन तक 50 घंटे पूछताछ की गयी। ऐसा कभी नहीं हुआ। गांधी ने भी जिस रूप से ईडी का सामना किया वो भी बेमिसाल है। 50 घंटे लगातार पूछताछ और लंच पर जाने की भी अनुमति नहीं देना

रात को 1 बजे रात तक रोकना। यह रिकॉर्ड पहली बार बन रहे है, जिस प्रकार पुलिस का रवैया था, वो भी बेमिसाल था। ऐसा रवैया पुलिस का कभी सामने नहीं आया। विपक्षी पार्टियां पॉलिटिकल मूवमेंट होते है। उसका सामना करती है। ये पहली बार है कि पुलिस द्वारा टार्गेट कर कर के कांग्रेस नेताओं को उनके साथ अव्यवहार किया गया। उनके साथ  कई जगह पिटाई भी की गयी। थाने में ले जाया गया। रात को 1 बजे छोड़ा गया। ये पहली बार पुलिस का आतंक देख रहे है, जो कि एक चिंता की स्थिति है। मैं समझता हूं कि ये पुलिस का रिहर्सल है कि देश में जब तानाशाही पूरी आएगी, तब किस प्रकार का व्यवहार करना है। उसका रिहर्सल करने का पुलिस को जो मौका दिया गया वह खतरनाक है।

Post Comment

Comment List

Latest News