शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

चुराई गई 3 बाइक बरामद

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

जयपुर। बड़े पैमाने पर वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। इन्हीं वाहन चोरों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की टीम लगातार धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में बगरू थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बगरू थाने की स्पेशल टीम की मदद से पुलिस ने 1 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।

जयपुर। बड़े पैमाने पर वाहन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। इन्हीं वाहन चोरों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की टीम लगातार धरपकड़ कर रही है। इसी कड़ी में बगरू थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बगरू थाने की स्पेशल टीम की मदद से पुलिस ने 1 शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार आरोपी का नाम मुकेश यादव है। आरोपी बगरू इलाके में किराए का मकान ले कर रहता है। पुलिस ने आरोपी से चुराई गई 3 बाइक बरामद की है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुकेश ने एक दर्जन से ज्यादा वाहन चोरी की वारदातों को करना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ बगरू भांकरोटा समेत अन्य थाना इलाकों में वाहन चोरी के मामले भी दर्ज हैं। आरोपी इस बाइक को कम कीमत में बेच देते है।

Post Comment

Comment List

Latest News