खेत से घर लौट रहे टीचर की बेरहमी से हत्या
घात लगाकर किया हमला, 3 बाइक सवार थे हमलावर
बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने शनिवार तड़के बिसलाई माताजी के पास सरकारी टीचर की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।
सुल्तानपुर। बूढ़ादीत थाना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने शनिवार तड़के बिसलाई माताजी के पास सरकारी टीचर की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। सरकारी टीचर तड़के 3 बजे खेत से बाइक से बिसलाई गांव से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहा था। तब घात लगाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार अध्यापक सुल्तानपुर निवासी राजेंद्र मीणा (46) तड़के 3 बजे खेत से बाइक से बिसलाई गांव से अपने घर सुल्तानपुर लौट रहा था। इस दौरान घात लगाकर बैठे बाइक पर आए तीन बदमाशों ने राजेंद्र के साथ हथियारों से हमला कर दिया। राजेंद्र की बाइक पर खून के निशाने मिले है। घायल राजेंद्र ने तुरंत उसके पिता व एक परिचित को फोन किया। जिसके बाद दो जने मौके पर पहुंचे। तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। गंभीर घायल राजेंद्र को हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद सुल्तानपुर व बुढादित पुलिस मौके पर पहुंची। राजेंद्र मोरपा डायरा में पोस्टेड थे। उनके 2 बेटे और 1 बेटी है। मृतक के दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी से एक लड़का व एक लड़की, जबकि दूसरी पत्नी से एक बेटा था। राजेंद्र ने दूसरी पत्नी से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने मौका निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। फिलहाल हमलावरों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने सिर पर चोट लगने से उसकी मौत होना बताया हैं।
Comment List