टोक्यो ओलंपिक में एक और मेडल पक्का: सेमीफाइनल में पहुंची बॉक्सर लवलीना, तीरंदाजी में क्वार्टरफाइनल में हारीं दीपिका

टोक्यो ओलंपिक में एक और मेडल पक्का: सेमीफाइनल में पहुंची बॉक्सर लवलीना, तीरंदाजी में क्वार्टरफाइनल में हारीं दीपिका

टोक्यो ओलिंपिक से भारत के लिए शानदार खबर है। ओलंपिक में देश के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। स्टार बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लवलीना ने शुक्रवार की चीनी ताइपे की चेन निएन चिन को 4-1 से शिकस्त दी।

टोक्यो। टोक्यो ओलिंपिक से भारत के लिए शानदार खबर है। ओलंपिक में देश के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। स्टार बॉक्सर लवलिना बोरगोहेन ने 69 किलोग्राम वेट कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लवलीना ने शुक्रवार की चीनी ताइपे की चेन निएन चिन को 4-1 से शिकस्त दी। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर दिया। सेमीफाइनल में लवलीना का सामना बुधवार को मौजूदा विश्व चैम्पियन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली से होगा। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का दूसरा पदक है। इससे पहले भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ऐतिहासिक रजत पदक जीता था।

तीरंदाज दीपिका कुमारी की क्वार्टरफाइनल में हार
तीरंदाज दीपिका कुमारी को महिला व्यक्तिगत के क्वार्टर फाइनल मैच हार का सामना करना पड़ा है। कोरिया की अन सान ने उन्हें मात दी है। पहले सेट में कोरिया की अन सान ने पहले सेट 10, 10, 10 का स्कोर किया, जबकि दीपिका का स्कोर 7, 10, 10 का रहा। पहला सेट जीतने के बाद अन सान 2-0 से आगे हो गई हैं। दूसरा सेट में अन सान ने 9, 10 और 7 का स्कोर किया, जबकि दीपिका का निशाना 10, 7, 7 पर लगा। दीपिका को तीसरे सेट भी हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही वह मेडल की रेस से बाहर हो गई। दीपिका की हार से तीरंदाजी में पदक की भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।

इससे पहले दीपिका ने प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस की सेनिया पेरोवा को शूटआउट में 6-5 से शिकस्त दी। दीपिका ने सेनिया से पहला सेट 27-25 से जीता, जबकि दूसरा सेट सेनिया ने 27-26 से जीत लिया। तीसरे सेट में सेनिया ने 28-27 से जीत दर्ज की। इसके बाद चौथे सेट में दीपिका ने वापसी की और 26-26 की बराबरी की। इसके बाद 5वां सेट 28-25 से जीता। मुकाबला शूटआउट पर गया। इसमें दीपिका ने 10 पॉइंट लिए, वहीं सेनिया 8 पॉइंट ही ले पाईं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
प्रदेश भर में संचालित बाल वाहिनी अब और अधिक सुरक्षित होगी। इसके लिए परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग ने तैयारी...
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें
आप ने दिल्ली के लोगों से की जेल का जवाब वोट से देने की अपील
निर्माण की निर्धारित अवधि भी निकल चुकी
गुजरात से आत्महत्या करने कोटा पहुंचा बीटेक छात्र
जेईई-मेन में नीलकृष्ण आल इंडिया टॉपर, आल इंडिया टॉपर के साथ रैंक-2 पर दक्षेश संजय मिश्रा 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक