अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी कर के लाए गए 32 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं।

लाडनूं। पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी कर के लाए गए 32 दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। बरामद दुपहिया वाहन महंगे मॉडल के है, जिनकी बाजार कीमत लगभग 40 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी राजस्थान के अन्य जिलों के अलावा गुजरात से वाहन चुराकर यहांलाकर उन्हें खुलवा कर उनके पार्टर्स अलग-अलग खोल करके अलग-अलग कर के स्थानीय कबाड़ी मार्केट में बेच देते थे। मामले में सीआई कमांडो को जानकारी मिली थी कि लाडनूं में दुपहिया वाहन मैकेनिक वाहनों में पार्ट्स बदलने का काम करते है, जो चोरी के वाहनों से निकाले जाते हैं।

इसके बाद पता लगाया तो कई मैकेनिकों द्वारा ऐसा किया जाना मिला। पुलिस टीम ने बाइक मैकेनिक की दुकानों और कबाडियों को चिह्नित कर उनके पास आने वाले संदिग्ध लोगों की देखरेख रखनी शुरू की। वाहन चोर गिरोह के गुर्गे आपस में बातचीत करते समय में कोड भाषा का प्रयोग करते थे। गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के गुर्गो में अरशद, समीर तथा मोहम्मद नईम हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News