कांग्रेस की अल्पमत सरकार में है अंतर्कलह : पूनिया

सुरक्षा एजेंसियों का गहलोत हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे

कांग्रेस की अल्पमत सरकार में है अंतर्कलह : पूनिया

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतिशोध की राजनीति करते है, जिसके चलते बीजेपी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए है।

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रतिशोध की राजनीति करते है, जिसके चलते बीजेपी नेताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए है। सुरक्षा एजेंसियों का गहलोत एक तरह से हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे है। अपने ही लोगों की जासूसी करवाते हैं। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह को जो नोटिस तामिल हुआ, हालांकि वो कोर्ट के आदेश पर मिला है, लेकिन सरकार ने इस मामले में पूरी राजनीति की।

पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार अल्पमत की सरकार है, जिसमें अपने ही विधायक विरोध करते है, सरकार में अंतर्कलह है। सरकार की कमजोरी के कारण शासन भी कमजोर हो गया है। यह प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है। मुख्यमंत्री ने बाड़ाबंधी में विधायकों को कई तरह के प्रलोभन दिए गए। तबादलों को एक उद्योग बना दिया गया है। शिक्षक स्वयं मुख्यमंत्री को बता चुके है कि तबादलों पर पैसे देने पड़ते है। आपातकाल को कोई नहीं भूल पाता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी