उपचुनाव : यूपी में भाजपा को बड़ी जीत

पंजाब में मुख्यमंत्री मान नहीं बचा सके अपनी सीट

 उपचुनाव : यूपी में भाजपा को बड़ी जीत

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर रविवार को घोषित हुए उपचुनाव नतीजों में जहां भाजपा का परचम लहराया, वहीं पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) ने बाजी मारी।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों पर रविवार को घोषित हुए उपचुनाव नतीजों में जहां भाजपा का परचम लहराया, वहीं पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) ने बाजी मारी। वहीं त्रिपुरा के अगरतला में रविवार को कांग्रेस भवन में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। जिसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बिरजीत सिन्हा सहित 19 कार्यकर्ता घायल हो गए।

रामपुर से जीते लोधी
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के गढ़ रामपुर में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी ने बाजी मारी। इसी साल भाजपा में शामिल हुए पूर्व सपा नेता घनश्याम सिंह लोधी ने सपा नेता मोहम्मद असीम राजा को 42,192 वोटों से चुनाव हराया।

आजमगढ़ में निरहुआ की विजय पताका
यपूी की दूसरी सीट आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने विजय पताका लहराई। सपा के धर्मेंद्र यादव को चुनाव हराया।

संगरूर में कड़ी टक्कर में अकाली की जीत
पंजाब की संगरूर सीट के लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणी अकाली दल (अमृतसर) की सिमरनजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के गुरमैल सिंह को हराया।


साथ करीबी मुकाबले में जीत हासिल की। सिमरनजीत और गुरमैल के बीच सिर्फ 5,822 मतों का फासला रहा।

विधानसभा उपचुनाव : तीन भाजपा, दो कांग्रेस, आप-वाईएसआर ने जीतीं एक-एक सीट दिल्ली, झारखंड, त्रिपुरा और आंध्रप्रदेश में सात सीटों पर हुए चुनाव में से तीन सीटें भाजपा ने जीतीं। वहीं कांग्रेस के पाले में दो सीटें आई। आम आदमी पार्टी और वीआईएसआर ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया।

राज्य    सीट    पार्टी जीतीं
त्रिपुरा    सूरमा    भाजपा
त्रिपुरा    जुबाराजगर    भाजपा
त्रिपुरा    बोरदोवाली टाउन        भाजपा
त्रिपुरा    अगरतला        कांग्रेस
झारखंड    मांडर        कांग्रेस
आंध्रप्रदेश    आत्मकुर    वीएसआर
दिल्ली    राजेन्द्र नगर    आप 

भाजपा ने रामपुर और आजमगढ़ सीटों पर चुनौतीपूर्ण लड़ाई को जीत में बदलकर 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। 2024 में सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी। परिणाम परिवारवाद, जातिवाद और माफियावाद को जनता द्वारा एक बार फिर नकारने का स्पष्ट संदेश है। ‘डबल इंजन’ की भाजपा सरकार ने डबल जीत प्राप्त की है। --योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, यूपी

Post Comment

Comment List

Latest News

कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
जनसभा को संबोधित करते हुए विजया रहाटकर ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व...
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी
अनदेखी के चलते लगभग 3 करोड़ के राजस्व की हानि