राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन दाखिल, विपक्ष ने बताया विचारधारा की लड़ाई

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का नामांकन दाखिल, विपक्ष ने बताया विचारधारा की लड़ाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को संसद भवन जाकर अपना नामांकन पत्र दायर किया।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने सोमवार को संसद भवन जाकर अपना नामांकन पत्र दायर किया।


सिन्हा ने सोमवार को विपक्ष के अनेक नेताओं के साथ संसद भवन गए और राज्यसभा महासचिव के कार्यालय में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दायर किया। नामांकन पत्र दायर करते समय सिन्हा के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के सांसद मलिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत राय, माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, द्रमुक के तिरुचि शिवा , राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल्ल पटेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है। मुर्मू पहले ही अपना नामांकन पत्र दायर कर चुकी हैं। राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के आह्वान पर बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का साझा उम्मीदवार चुना गया था। आम आदमी पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र समिति , शिरोमणि अकाली दल, वाई एस आर कांग्रेस और बीजू जनता दल के नेताओं ने हालांकि इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया था।  सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं।

यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी विचारधारा की लड़ाई : विपक्ष
कांग्रेस और अन्य प्रमुख विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन करने के बाद कहा कि यह दो व्यक्तियों नहीं बल्कि विचारधारा की लड़ाई है और इसमें समूचा विपक्ष एकजुट श्री सिन्हा के समर्थन में खड़ा है।
सिन्हा ने संसद भवन परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर  माल्यार्पण किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी,  सहित विपक्ष के कई  नेताओं ने भी बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

सिन्हा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेता गांधी ने कहा कि विपक्षी दलों ने  सिन्हा का राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन किया है और सारे विपक्षी दल उनके समर्थन में खड़े हैं। यह लड़ाई विचारधारा की है। एक तरफ नफरत और दूसरी तरफ भाईचारा की विचारधारा है और दोनों के बीच यह लड़ाई है। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि आज हालात बहुत खराब हैं और यह सामान्य हालात नहीं हैं और मौजूदा हालात संविधान की रक्षा का मामला है।

कांग्रेस नेता खडग़े ने कहा कि सिन्हा के साथ 17 से ज्यादा पार्टियों का समर्थन है और जिन दलों के नेताओं ने उनसे संपर्क नहीं किया है उन्होंने सीधे विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से फोन पर सीधे बातचीत की है। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने राष्ट्रपति पद के लिए दो लोगों के बीच लड़ाई को विचारधारा की लड़ाई करार दिया है। उनका कहना था कि सिन्हा राष्ट्रपति पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं।

Read More Stock Market : ब्याज दर में जल्द कटौती नहीं होने की आशंका में गिरा बाजार

Tags:

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर राजस्थान में 18 अप्रैल से फिर शुरू होगा आंधी-बारिश का दौर
पिछले दो दिन से प्रदेश में चल रहा आंधी-बारिश का दौर आज थम जाएगा। अब अगले दो दिन आज और...
कांग्रेस ओबीसी विभाग के नेताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा
Congress List : झारखंड की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा, गोड्डा से दीपिका सिंह मैदान में
गहलोत कल बाड़मेर-जैसलमेर, नागौर और सीकर लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम
अरविंद केजरीवाल के साथ जेल में आतंकवादियों की तरह हो रहा है व्यवहार : संजय सिंह
बिना किसी भेदभाव के मोदी सरकार ने 80 करोड़ देशवासियों को दिया मुफ्त राशन: मुख्यमंत्री