फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय चार बहनों के साथ आएंगे नजर, तीन अभिनेत्रियां करेंगी डेब्यू

शाहजमीन कौर, दीपिका खन्ना, स्मृति श्रीकांत अक्षय की बहन के किरदार में नजर आएगी

फिल्म 'रक्षाबंधन' में अक्षय चार बहनों के साथ आएंगे नजर, तीन अभिनेत्रियां करेंगी डेब्यू

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन से तीन अभिनेत्रियां डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन फैमिली ड्रामा फिल्म है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय,चार बहनों के साथ नजर आयेंगे।

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म रक्षाबंधन से तीन अभिनेत्रियां डेब्यू करने जा रही हैं। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म रक्षा बंधन फैमिली ड्रामा फिल्म है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय,चार बहनों के साथ नजर आयेंगे। इनमें तीन अभिनेत्री डेब्यू कर रही हैं। शाहजमीन कौर फिल्म 'रक्षा बंधन' में अक्षय कुमार की बहन के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। शाहजमीन इसी फिल्म से एक्टिंग डेब्यू कर रही हैं। दीपिका खन्ना भी अक्षय की बहन के रोल में नजर आंएगी। इससे पहले दीपिका बहुत सारे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

   स्मृति श्रीकांत भी रक्षा बंधन में अक्षय की बहन के किरदार में नजर आएंगी। वह अभिनत्री होने के साथ-साथ मॉडल भी हैं। इसके अलावा फिल्म रक्षा बंधन में सादिया खतीब भी अक्षय की बहन के रोल में नजर आने वाली हैं। सादिया इससे पहले विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा में नजर आ चुकी हैं। इन चारों फीमेल एक्ट्रेस के अलावा फिल्म में अक्षय के अपोजिट भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। रक्षा बंधन 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें