राजस्थान सचिवालय सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्तावों का अनुमोदन

सचिवालय सेवा के विभिन्न अधिकारियों को शीघ्र ही पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

राजस्थान सचिवालय सेवा के अधिकारियों के पदोन्नति प्रस्तावों का अनुमोदन

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान सचिवालय सेवा के अधिकारियों हेतु वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर वर्ष 2022-23 में नियमित एवं पिछले वर्षाें के विभिन्न प्रकरणों में रिव्यू पदोन्नति के प्रस्तावों का अनुमोदन कर दिया है। इससे सचिवालय सेवा के विभिन्न अधिकारियों को शीघ्र ही पदोन्नति का लाभ मिलेगा।

स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, नियमित विभागीय पदोन्नति के अन्तर्गत वरिष्ठ शासन उप सचिव (सहायक शासन सचिव संवर्ग), शासन उप सचिव (सहायक शासन सचिव संवर्ग), सहायक शासन सचिव, अनुभागाधिकारी, वरिष्ठ शासन उप सचिव (निजी सचिव संवर्ग) एवं शासन उप सचिव (निजी सचिव संवर्ग) के वर्ष 2022-23 के प्रकरण तथा रिव्यू विभागीय पदोन्नति के अन्तर्गत वरिष्ठ शासन उप सचिव (सहायक शासन सचिव संवर्ग) वर्ष 2020-21, वरिष्ठ शासन उप सचिव (सहायक शासन सचिव संवर्ग) वर्ष 2021-22, निजी सचिव वर्ष 2017-18 व 2018-19, अनुभागाधिकारी वर्ष 2021-22 व 2014-15, सहायक शासन सचिव वर्ष 2017-18 व 2018-19 तथा शासन उप सचिव (सहायक शासन सचिव संवर्ग) वर्ष 2020-21 व 2021-22 के प्रकरण शामिल किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सचिवालय सेवा के विभिन्न पदों के लिए पदोन्नति हेतु विभागीय पदोन्नति समिति एवं रिव्यू पदोन्नति समिति की 23 जून 2022 को राजस्थान लोक सेवा आयोग में बैठक आयोजित हुई थी। इसमें विभिन्न वेतन श्रृंखला के अधिकारियों को पदोन्नत करने की अभिशंषा की गई थी।

Post Comment

Comment List

Latest News

शुद्ध सोना 75 हजार पार, चांदी तीन सौ रुपए सस्ती  शुद्ध सोना 75 हजार पार, चांदी तीन सौ रुपए सस्ती 
विलायती बाजार की तेजी के असर से मंगलवार को जयपुर सर्राफा बाजार में शुद्ध सोना 650 रुपए तेज होकर 75,150...
चिली में डेंगू के 135 मामले दर्ज, पीड़ित दूसरे देशों की यात्रा के दौरान हुए संक्रमित 
UPSC 2023 का परिणाम जारी, आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की पहली रैंक
राहुल गांधी ने की अग्निपथ की आलोचना, सरकार बनते ही रद्द करेंगे योजना 
मौजूदा प्रत्याशी को जिताना चाहते हैं भाजपा-कांग्रेस के नेता
भाजपा का चुनाव की जीत को सोशल मीडिया कैंपेन, 9 हजार एक्सपर्ट जुटे
कानूनी सख्ती के बावजूद क्यों पनप रही है बाल तस्करी