पूर्वी हवाओं से मानसून के आने की बढ़ी गति

जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई

पूर्वी हवाओं से मानसून के आने की बढ़ी गति

प्रदेश में गर्मी और उमस से जहां अधिकांश जिलों में लोगों का हाल-बेहाल है वहीं दक्षिण राजस्थान कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश होने से लोगों ने राहत मिली।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी और उमस से जहां अधिकांश जिलों में लोगों का हाल-बेहाल है वहीं दक्षिण राजस्थान कोटा संभाग के कई जिलों में बारिश होने से लोगों ने राहत मिली। सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ जिलों में दोपहर बाद बारिश हुई। प्रदेश में मानसून की एंट्री हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवाओं से मानसून की आगे बढ़ने की गति बढ़ी है और जल्द ही राजस्थान में मानसून की एंट्री होगी। वर्तमान में मानसून की उत्तर-पश्चिमी सीमा राजस्थान की सीमा के नजदीक से होकर गुजर रही है।

संभावना है कि अगले 24 से 48 घंटे के दौरान मानसून डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़ से राजस्थान में एंट्री कर सकता है। वहीं इस बीच जयपुर सहित कई जिलों में गर्मी और उसम से लोग परेशान रहे। वहीं बढ़ते तापमान में के बीच बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 45.7 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी उमस भरी भीषण गर्मी के बीच दिन का तापमान 41.4 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। चूरू, बीकानेर और पिलानी में भी तापमान 45 डिग्री पार दर्ज किया गया।

राज्य में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून की एंट्री के साथ ही कोटा संभाग में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पूर्वी राजस्थान में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने और लोकल लेवल पर ह्यूमिडिटी का लेवल अच्छा होने के कारण तेज बारिश होगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो यहां कुछ एरिया में 100 एमएम से ज्यादा बरसात हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद कश्मीर से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का था फैसला : आजाद
संसद का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला पार्टी ने लिया है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ने के लिए...
इस बार मोदी की बेव नहीं, विकास के मुद्दों पर राजनीति नहीं केवल चुनाव हो : पायलट
राजस्थान में सभी 25 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा : पूनिया
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक
निर्वाचन विभाग की नहीं मिली वोटर पर्ची, बूथ पर मतदान कर्मियों से उलझे लोग
बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा, भाजपा-तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच पथराव 
अर्विक बैराठी ने लोगों को वोटिंग के लिए किया प्रोत्साहित