टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया, वंदना ने दागे 3 गोल

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया, वंदना ने दागे 3 गोल

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे, जबकि 1 गोल नेहा गोयल ने किया। 3 गोल करने वाली वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं।

टोक्यो। भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूल स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। भारत के लिए वंदना कटारिया ने 3 गोल दागे, जबकि 1 गोल नेहा गोयल ने किया। 3 गोल करने वाली वंदना ओलंपिक मैच में गोल की हैट्रिक लगाने वाली भारत की पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं। भारतीय महिला टीम ने आक्रामक शुरुआत की और मैच के चौथे मिनट में ही नवनीत कौर के पास पर वंदना ने गोल दाग कर भारत 1-0 से आगे कर दिया। पहला क्वार्टर खत्म होने से पहले साउथ अफ्रीका टीम ने गोल कर बराबरी कर ली।

दूसरे क्वार्टर में वंदना ने एक गोल कर टीम को एक फिर 2-1 से आगे कर दिया। वहीं साउथ अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में गोल कर 2-2 की बराबरी की। तीसरे क्वार्टर में रानी रामपाल के पास पर नेहा गोयल ने गोल दागा। साउथ अफ्रीका ने तीसरे क्वार्टर में एक बार फिर गोल दाग कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। इसके बाद वंदना ने 49वें मिनट में अपना तीसरा और टीम के लिए चौथा गोल दाग कर भारत को जीत दिला दी। भारत को अब दुआ करनी होगी कि आखिरी ग्रुप मैच में आयरलैंड की टीम ब्रिटेन से हार जाए या ड्रॉ खेले।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें