आरएसएस-भाजपा की बुनियाद झूठ पर टिकी: राहुल गांधी
भाजपा और आरएसएस झूठ का तानाबाना तैयार कर देश को बांटने के लिए ध्रुवीकरण की नीति अपना रहे हैं: राहुल
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर दुष्प्रचार और झूठ प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा-आरएसएस की बुनियाद झूठ पर टिकी है और इस असलियत को पूरा देश जानता है।

गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस झूठ का तानाबाना तैयार कर देश को बांटने के लिए ध्रुवीकरण की नीति अपना रहे हैं जबकि कांग्रेस भारत जोडऩे का काम करती रही है और आगे भी देश जोडऩे के लिए ही काम करती रहेगी।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया ''दुष्प्रचार और झूठ ही भाजपा-आरएसएस की नींव है। देश को नफऱत की आग में झोंक कर हाथ सेकने वाली भाजपा-आरएसएस का इतिहास पूरा हिंदुस्तान जानता है। ये देशद्रोही चाहे जितना तोडऩे का काम कर लें, कांग्रेस उससे ज्यादा भारत जोडऩे का काम करती रहेगी।
Comment List