राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए पुर्तगाल जाएगी टेबल टेनिस टीम

अचंता शरत कमल आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तीन से 10 जुलाई तक पुर्तगाल दौरे पर 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे।

राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए पुर्तगाल जाएगी टेबल टेनिस टीम

नई दिल्ली। अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तीन से 10 जुलाई तक पुर्तगाल दौरे पर 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में पांच पुरुष और इतनी ही महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके साथ दो कोच रमन सुब्रमण्यम और अनिंदिता चक्रवर्ती जाएंगे।

नई दिल्ली। अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरत कमल आगामी बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से पहले तीन से 10 जुलाई तक पुर्तगाल दौरे पर 10 सदस्यीय भारतीय टेबल टेनिस टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में पांच पुरुष और इतनी ही महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं जिनके साथ दो कोच रमन सुब्रमण्यम और अनिंदिता चक्रवर्ती जाएंगे। शरत के अलावा पुरुष टीम के अन्य सदस्य सानिल शेट्टी, गुणशेखरन साथियान, हरमीत देसाई और मानुष हैं। महिला टीम में श्रीजा अकुला, रीथ टेनिसन, मनिका बत्रा, दिया चिताले और स्वस्तिका घोष शामिल हैं। खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय की मंजूरी के अधीन इस दौरे को मंजूरी दी। शरत कमल अपने पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेंगे और वह सबसे ज्यादा अनुभवी हैं। शरत ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयारियों के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। हम मैच अभ्यास और ट्रेनिंग शिविर के लिए पुर्तगाल जा रहे हैं। टूर के बाद हंगरी में डब्ल्यूटीटी टूर्नामेंट होगा।


चार बार के राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शरत मिश्रित युगल में श्रीजा अकुला के साथ जोड़ी बनाएंगे। शरत ने पिछले गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में मौमा दास के साथ मिलकर कांस्य पदक जीता था। भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने पिछले राष्ट्रमंडल खेलों में सभी टीम स्पर्धाओं में पदक जीते थे जिससे वे तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ लौटे थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता चांदी 500 रुपए और सोना 300 रुपए सस्ता
मुनाफा वसूली के कारण गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में गिरावट रही। जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी 500 रुपए कम...
इराक में 11 आईएस आतंकवादियों को दी फांसी, अभी भी बड़े पैमाने पर छिपे 
दूसरे फेज में निष्क्रिय रहे कांग्रेसियों की रिपोर्ट मांगी, शहरी क्षेत्रों में प्रचार पर बढाया जोर
जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या
ब्राजील में टक्कर के बाद वाहन में लगी आग, 4 लोगों की मौत
2nd Phase वाले लोकसभा क्षेत्रों में अब तक दो लाख 21 हजार से अधिक कार्मिक कर चुके हैं मतदान
तेलंगाना में बस से टकराई अनियंत्रित बाइक, 10 लोगों की मौत