महाराष्ट्र में केमिस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के अलावा 5 और लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया

महाराष्ट्र में केमिस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

नागपुर। महाराष्ट्र के अमरावती में एक केमिस्ट की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार व्यक्ति एनजीओ चलाता है। इस मामले में आरोपी के अलावा 5 और लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। अमरावती में 21 जून को केमिस्ट उमेश कोल्हे की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी थी।

इससे पहले गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था कि हत्या के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। एनआईए संगठनों और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की किसी भी तरह की संलिप्तता की भी जांच करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News