ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन का टीजर रिलीज, डबल रोल में नजर आएगी
लंबे समय के बाद कर रही वापसी
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का टीजर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 बना रहे हैं।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 का टीजर रिलीज हो गया है। दक्षिण भारतीय फिल्मकार मणिरत्नम इन दिनों फिल्म पोन्नियन सेलवन पार्ट 1 बना रहे हैं। इस फिल्म से ऐश्वर्या राय लंबे समय के बाद वापसी कर रही है। चर्चा है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या डबल रोल में नजर आएगी। वह रानी नंदिनी और उनकी मां मंदाकिनी देवी दोनों के किरदार निभाएंगी।मेकर्स ने इस फिल्म का फस्र्ट टीजर रिलीज किया है। टीजर में कुछ योद्धा किले की चोटी पर चोल राजवंश का परचम लहराते नजर आ रहे हैं। 500 करोड़ रुपए के मेगा बजट में बनी यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी।
इसका पहला पार्ट पांच भाषाओं (तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़) में रिलीज होगा। फिल्म में ऐश्वर्या के अलावा विक्रम, कर्थी, जयम रवि, तृषा कृष्णन, शोभिता धूलिपाला और प्रकाश राज कलाकार भी होंगे। यह फिल्म लेखक कल्कि कृष्ण्मूर्ति के लिखे गए उपन्यास पोन्नियन सेल्वन पर आधारित है।
Comment List