राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष

राजन साल्वी को केवल 107 मत मिले

राहुल नार्वेकर चुने गए महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष

महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच भाजपा के विधायक राहुल नार्वेकर ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। नार्वेकर 164 वोट हासिल कर के महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के विधायक राजन साल्वी को केवल 107 मत मिले। नार्वेकर की जीत की घोषणा विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने की। शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण सोमवार को होगा। सपा और एआईएमआईएम ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान से परहेज किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के राजू पाटिल ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया। शिंदे गुट के चीफ व्हिप भारत गोगावाले ने नए स्पीकर नार्वेकर को पत्र सौंपकर आदित्य ठाकरे समेत शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य करार देने की मांग की है।

शिवसेना के विधायक दल के नेता और चीफ व्हिप की मान्यता रद्द
नए स्पीकर राहुल नार्वेकर ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने पद संभालते ही विधानसभा में शिवसेना विधायक दल के नेता और चीफ व्हिप पद पर अजय चौधरी और सुनील प्रभु की नियुक्ति रद्द कर दी है। सदन में अब शिवसेना विधायक दल के नेता मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और चीफ व्हिप भरत गोगावले होंगे। स्पीकर के इस फैसले पर शिवसेना ने आपत्ति जताई है। सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के इस निर्णय के खिलाफ शिवसेना कोर्ट जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News