यहां वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बनाए नियम

यहां वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य

अगर आप आने वाले दिनों में अपने निजी वाहन से अमरनाथ यात्रा करने का विचार बना रहे हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगी हुई हो। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड राजभवन श्रीनगर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि 15 जून 2022 के बाद केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बगैर किसी भी वाहन को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं होगी।

कोटा। अगर आप आने वाले दिनों में अपने निजी वाहन से अमरनाथ यात्रा करने का विचार बना रहे हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगी हुई हो। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड राजभवन श्रीनगर की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि  15 जून 2022 के बाद केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) के बगैर किसी भी वाहन को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं होगी। इसी आदेश के तहत राजस्थान सरकार के परिवहन व सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से प्रदेश के समस्त जिला परिवहन अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने श्रेत्राधिकार से श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले निजी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट  (एचएसआरपी) होना अनिवार्य करवाएंगे। जिससे अमरनाथ यात्रा के तहत जम्मू कश्मीर पहुंचने पर यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

यह है एचएसआरपी नंबर प्लेट
हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट भारत में लाइसेंस प्लेट्स का स्टैंडर्ड रूप है। इसकी खासियत यह है कि इसमें वाहन मालिक की और उनके वाहन से जुड़ी सारी जानकारी निहित होती है। यह उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है। यह नंबर प्रेशर मशीन से लिखा जाता है।  प्लेट पर एक तरह का पिन होता है जो आपके वाहन से जुड़ा रहता है। यह पिन एक बार आपके वाहन से प्लेट को पकड़ लेगा तो यह दोनों ही तरफ से लॉक होगा और इसे खोला जाना आसान नहीं होता है।

हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं अमरनाथ यात्रा
हर साल लाखों लोग अमरनाथ यात्रा करते हैं। इस यात्रा के लिए देश विदेश से लाखों यात्री जम्मू कश्मीर पहुंचते हैं। बीते दो सालों से कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा का आयोजन नहीं किया गया था। इस बार कोरोना का कहर नहीं होने के कारण अमरनाथ यात्रा का आयोजन फिर से शुरू किया गया है। अब लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकेंगे।

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले निजी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। इस सम्बंध में शहर के वाहन मालिकों व चालकों को जानकारी दी जा रही है। -रजनीश विद्यार्थी, परिवहन निरीक्षक 

Post Comment

Comment List

Latest News