मवेशियों के जमावड़े से हादसे का शिकार हो रहे लोग
एक्सीडेंटल जोन बना फोरलेन, हमेशा आवारा मवेशियों का रहता है जमावड़ा
कस्बे से होकर गुजर रहे फोरलेन पर हमेशा आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहने से यह अब एक्सीडेंटल जोन में बदल चुका है।
मोड़क स्टेशन। कस्बे से होकर गुजर रहे फोरलेन पर हमेशा आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहने से यह अब एक्सीडेंटल जोन में बदल चुका है। जानकारी के अनुसार करोड़ों रुपए खर्च कर के फोरलेन का निर्माण किया गया था ताकि एक्सीडेंट फ्री रोड बन सके और जानमाल की हानि ना हो। टोलकर्मी भी टोल वसूल रहे हैं। लेकिन हाल ही में बनकर तैयार हुआ एनएच 52 फोरलेन रोड निर्माण के बाद सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा राहगीरों व वाहन चालकों के लिए आए दिन हादसों का सबब बन रहा है।
मुख्य मार्गों पर विचरते पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। ये मवेशी सड़क को घेर कर बैठे रहते हैं। जिससे तेज गति से निकल रहे वाहन कई बार असंतुलित होकर गिर जाते हैं। कई बार इन मवेशियों को भी हादसों का शिकार होना पड़ता है। कई बार मुख्य सड़कों पर सांड आपस में लड़ते हुए वाहन से टकरा जाते हैं। जिससे बाइक चालकों व फोर व्हीलर चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मवेशियों के अचानक सामने आ जाने के कारण वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। ढाबादेह-मोड़क फोरलाइन ब्रिज के ऊपर हमेशा आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है।
होते रहते हैं हादसे
निर्माण होने के बाद कई बाइक चालक गायों के टकरा जाने से घायल हो गए हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग बाइक से जा रहा था। अचानक गाय का बछड़ा सामने आ जाने से बाइक से गिर गया और घायल हो गया। राहगीरों ने बाइक सवार को हॉस्पिटल पहुंचाया।
हमारा पेट्रोलिंग वाहन घूमता रहता है। आवारा पशुओं को रोड से हटाने का भी कार्य किया जाता है। एक्सीडेंट हो जाने पर 15 मिनट के अंदर हाईवे पेट्रोलिंग वाले पहुंच जाते हैं।
-राजन उपाध्याय, सेफ्टी अधिकारी
Comment List