बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का बढ़ा असर

एक बार फिर मानूसन की गतिविधियां शुरू होगी

बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का बढ़ा असर

प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद एक दो दिन से बारिश का दौर धीमा पड़ा है। जयपुर सहित अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर फिर बढ़ गया।

जयपुर। प्रदेश में मानसून के प्रवेश के बाद एक दो दिन से बारिश का दौर धीमा पड़ा है। जयपुर सहित अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं होने से उमस और गर्मी का असर फिर बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मानूसन की गतिविधियां शुरू होगी और अगले तीन चार दिन तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक एक नए परिसंचरण तंत्र के कारण दक्षिण उड़ीसा और झारखंड में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। इसके अलावा ईस्ट वेस्ट मानसून ट्रम्प लाइन अपनी सामान्य स्थिति की तुलना में हल्की सी दक्षिण दिशा में बनी है। राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून ट्रम्प लाइन जैसलमेर, दक्षिण राजस्थान से होते हुए लो प्रेशर एरिया से गुजर रही है। लो प्रेशर सिस्टम के कारण कोटा और जोधपुर संभाग में मानसून गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस बीच 24 घंटों में जोधपुर के सेतरावा में चार इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। चित्तौड़गढ़ में 50 एमएम बारिश दर्ज हुई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान गंगानगर में 39.3 डिग्री रहा।

उमस से परेशान
जयपुर में बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान होते रहे। ऐसे में जयपुर का दिन का तापमान बढ़कर 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। उमस और गर्मी के कारण न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News