कन्हैयालाल हत्याकांड सरकार की तुष्टीकरण की नीति का है परिणाम : पूनिया
अशोक गहलोत और सरकार का इंटेलिजेंस फेल्योर
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश 3 साल में अपराधियों की स्थली बन गया है। इसी का परिणाम है कि अपराधी रेकी करते है और कन्हैयालाल और अमरावती हादसा करते है।
जयपुर। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। प्रदेश 3 साल में अपराधियों की स्थली बन गया है। इसी का परिणाम है कि अपराधी रेकी करते है और कन्हैयालाल और अमरावती हादसा करते है। यह प्रदेश के गृह मंत्री अशोक गहलोत और सरकार का इंटेलिजेंस फेल्योर है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर हमला करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के बाद देश में आतंकी हादसों में 20 फीसदी की कमी आई है, लेकिन देश में कई रेडिकल ग्रुप काम कर रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐसे में अपराधी वारदात कर रहे है। कन्हैयालाल हत्याकांड भी सरकार की तुष्टीकरण की नीति का परिणाम है।
Comment List