किसी को प्रकाश और दृष्टि देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा: गहलोत

किसी को प्रकाश और दृष्टि देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा: गहलोत

36वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जैसे ही राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा शुरू हो रहा है, आइए नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करें। किसी को प्रकाश और दृष्टि देना मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। राष्ट्रीय अंधता, दृष्टि क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 36वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा बुधवार से शुरू हुआ है। आठ सितंबर तक मनाए जाने वाले विशेष पखवाड़े में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों की आंखों की जांच, मरणोपरांत कार्निया कलेक्ट करने सहित कई मुहिम चलाई जाएगी।

ये होंगे जागरूकता कार्यक्रम
- शिक्षण संस्थानों में सेमिनार और वेबिनार।
- केबल आपरेटरर्स के लिए नेत्रदान संबंधी प्रचार।
- धर्म गुरुओं के माध्यम से लोगों को जागरूकता संदेश।
- खिलाड़ी, जनप्रतिनिधियों के जरिए समाज में संदेश।
- ब्लड सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम।
- युवा संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी करेंगी जागरूक।
- इंटरनेट मीडिया के माध्यम से नेत्रदान के संदेश।
- सरकारी-निजी अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें