देश में बढ़ता कोरोना ग्राफ: 24 घंटे में 4245 मामले आए सामने

35 मरीजों की मौत, दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत

देश में बढ़ता कोरोना ग्राफ: 24 घंटे में 4245 मामले आए सामने

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 119457 तक पहुंच गई है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 4245 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि गुरूवार सुबह सात बजे तक 11,44,489 टीके दिये जा चुके हैं। इनमें बीते 24 घंटे में दिए टीकों का आंकड़ा भी शामिल है, जो 198.33 करोड़ है।

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 119457  तक पहुंच गई है, जिनमें पिछले 24 घंटे में 4245 मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि गुरूवार सुबह सात बजे तक  11,44,489 टीके दिये जा चुके हैं। इनमें बीते 24 घंटे में दिए टीकों का आंकड़ा भी शामिल है, जो 198.33 करोड़ है।

 मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोविड से ग्रसित 14650 मरीज ठीक हुये हैं। इसी के साथ अभी तक कुल 42921977  मरीज कोविड मुक्त हो चुके हैं।देश में बीते 24 घंटे में कोरोना से हुई मौतों का सिलसिला भी जारी रहा। इस दौरान महामारी की चपेट में आकर 35 मरीजों की मौत हुई है। जिसके साथ ही मृतकों की कुल संख्या पांच लाख 525305 तक पहुंच गई है। इन नये आंकड़ों के साथ देश में दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.52 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,38,005 कोविड परीक्षण किये गये हैं। अब तक कुल  86.53 करोड़ कोविड परीक्षण किये जा चुके हैं।

केरल में कोरोना वायरस के 1014  सक्रिय मामले बढ़कर 30169  हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3080 बढ़कर 6559746 हो गयी है, जबकि मृतकों की संख्या 70073 है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 839 घटकर 19981 हो गयी  है जबकि 3974 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे  निजात पाने वाले लोगों  का आंकड़ा 7825114 तक पहुंच गया है और मृतकों  का आंकड़ा 147956 पर स्थिर है। कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 83 बढ़कर 6481 हो गयी है जबकि 1044 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 3928397 तक पहुंच गया है। मृतकों का आंकड़ा 40122 है।

 दिल्ली में सक्रिय मामले 83 बढ़कर 2590 हो गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 516 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1909782 तक पहुंच गई। अभी तक इस महामारी से 26276 लोगों की मौत हो चुकी  है।
 तेलंगाना में सक्रिय मामले 129  बढ़कर 4882 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 434  बढ़कर 794944 हो गयी हैं। मृतकों का आंकड़ा 4,111 पर बरकरार है। गुजरात में सक्रिय मामले 129  बढ़कर 3724 हो गये हैं। कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1220682 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 10948  लोग जान गंवा चुके हैं।

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 168 घटकर 2401 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 510 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 2066672 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या 23543 पर स्थिर रही। हरियाणा में सक्रिय मामले 84  घटकर 1955  हो गये हैं। इस दौरान 498 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 1005762 हो गयी हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 10627 पर बरकरार है। पंजाब में सक्रिय मामले नौ घटकर 1031 हो गये हैं। इस दौरान 196 लोगों के स्वस्थ होने से महामारी से उबरने वाले मरीजों की कुल संख्या 745063  हो गयी हैं, जबकि मृतकों का आंकड़ा 17781 पहुंच गया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी, 88 सीटों पर होगा चुनाव
इस चरण में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
कैलाश चौधरी की नामांकन सभा में उमड़ी भीड़, वरिष्ठ नेताओं ने किया जनसभा को संबोधित
झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगा NDA: सुदेश महतो
मेक्सिको के 19 प्रांतों में फैली जंगलों में लगी आग, 42 स्थानों पर काबू 
लोकसभा आम चुनाव में प्रथम चरण के लिए 124 प्रत्याशियों के 166 नामांकन पाए गए सही
Delhi Liqour Policy : केजरीवाल को राहत नहीं, ईडी की हिरासत 1 अप्रैल तक बढ़ी
भाजपा पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर फहरायेगी परचम : दीयाकुमारी