जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी, हालत गंभीर, गोली लगने से हार्ट अटैक

एक संदिग्ध गिरफ्तार

 जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी,  हालत गंभीर, गोली लगने से हार्ट अटैक

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टो के मुताबिक इस समय आबे की, जो हालत है।

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला किया गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्टो के मुताबिक इस समय आबे की, जो हालत है। उसमें जीवन के कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे है। इस बीच पुलिस ने यमातोसैदाई स्टेशन के पास एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और उस जगह से एक बंदूक बरामद की है, जहां आबे को गोली मारी गयी। जापान के पब्लिक ब्रॉडकास्टर एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक आबे पर हमला उस समय हुआ, जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रिपोर्ट में कहा गया कि गोली चलने के बाद आबे को रक्तरंजित हालत में देखा गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आबे को मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आबे को गोली लगने के बाद दिल का दौरा पड़ा और उन्हें एक प्रांतीय अस्पताल ले जाया गया। आबे को एयरलिफ्ट किया गया है। इस दौरान उनकी ह्रदय गति नहीं चल रही थी।



Post Comment

Comment List

Latest News