
महाराष्ट्र में कांग्रेस ने भारत बंद का किया समर्थन
महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनो, ईंधन की बढ़ती कीमतों और देश में बढ़ती मुद्रास्फीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आह्वान का समर्थन किया है।
मुंबई। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ गठबंधन सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनो, ईंधन की बढ़ती कीमतों और देश में बढ़ती मुद्रास्फीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद आह्वान का समर्थन किया है। मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक ने कहा कि केन्द्र तीन कृषि विरोध कानून लेकर आयी है। इसके अलावा बैंकों और हवाई अड्डों को उद्योगपतियों को बेच रही है।
राकांपा के प्रवक्ता महेश ने कहा कि राकांपा ने उस समय से किसानों का समर्थन करने का फैसला किया, जब कृषि विरोधी कानून पारित किए गए थे। यह पहल किसान आंदोलन की ओर से है। हम इसका समर्थन कर रहे है। शिव सेना सांसद एवं पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया है। वह खाद्यान्न उपलब्ध कराते है। इसलिए महाराष्ट्र का हर व्यक्ति उनका समर्थन कर रहा है।
Related Posts
Post Comment
Latest News

Comment List