मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस

पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया

मोदी सरकार ने चीन से तिरंगे के आयात का लिया निर्णय, 10 करोड़ लोगों के रोजगार पर हमला : कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी के इस्तेमाल के लिए लोगों से आह्वान किया था। अब उनकी सरकार ने उसी खादी ग्रामोद्योग से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के स्थान पर चीन में तैयार पॉलिस्टर के झंडे को आयात करने का निर्णय लिया है। देश के करीब दस करोड़ लोगों की रोजी रोटी पर सीधा हमला हुआ है। कांग्रेस के सिक्कम, त्रिपुरा एवं नागालैंड के प्रभारी महासचिव डॉ. अजय कुमार ने कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने पॉलिस्टर निर्मित राष्ट्रीय ध्वज के निर्माण और आयात की अनुमति देने के लिए भारतीय झंडा संहिता में संशोधन करने का निर्णय लिया है। पॉलिस्टर के तिरंगों का निर्माण चीन से कराया जाएगा या चीन से पॉलिस्टर आयात करके देश में तिरंगों का निर्माण कराया जाएगा और इसका फायदा चीन को होगा।

हमारे यहां खादी ग्रामोद्योग तिरंगा बनाता है और इस उद्योग से दस करोड़ से ज्यादा लोगों का काम चलता है। मोदी ने लोगों से खादी उत्पाद खरीदने का आह्वान किया था, लेकिन अब उनकी सरकार मशीन  निर्मित और आयातित पॉलिस्टर निर्मित तिरंगे के आयात की अनुमति देकर देश की भावनाओं तथा खादी ग्रामोद्योग से जुड़े दस लाख लोगों के रोजगार पर हमला कर दिया है। कुमार ने कहा कि मोदी सरकार के इस निर्णय से हजारों श्रमिकों का रोजगार छीना है। देश के सरकारी उपक्रमों को बेचने में लगी मोदी सरकार ने अब तिरंगे को भी बेचने का फैसला कर दिया है। तिरंगा को आयात करने का फैसला कर मोदी ससरकार ने दस करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर हमला किया है। तिरंगा खादी ग्रामोद्योग संगठन बनाता है और जब तिरंगा चीन से खरीदा जाएगा, तो देश के 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के रोजगार पर सीधा असर पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप सिद्दारमैया ने आरक्षण नीतियों में मोदी के दावों का किया खंडन, ज्ञान की कमी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने आरक्षण कोटा पिछड़े वर्गों और दलितों से मुसलमानों को स्थानांतरित कर दिया है, एक झूठ है। उन्होंने प्रधानमंत्री...
लोकसभा चुनाव की राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान, किए धुआंधार दौरे 
रोड़वेज अधिकारियों को अब समय से पहुंचना होगा कार्यालय, लगाई बायोमेट्रिक मशीन
अखिलेश ने कन्नौज से भरा पर्चा, चुनावी जंग हुई दिलचस्प
एक समाज के प्रत्याशियों वाली सीटों पर अन्य बाहुल्य जातियों के भरोसे मिलेगी जीत
बाल वाहिनी अब होंगी और अधिक सुरक्षित
पुलिया का काम सात माह से अटका पड़ा, बढ़ी दिक्कतें