7 साल बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गुजरात

27 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक राज्य के छह शहरों में होगा आयोजन

7 साल बाद राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गुजरात

इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। ये खेल गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भावनगर, गांधीनगर और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे।

गांधीनगर। सितंबर माह में भारत के ओलंपिक  कहे जाने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इन खेलों की मेजबानी गुजरात कर रहा है। इस मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच किया जाएगा।  ये खेल गुजरात के छह शहरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भावनगर, गांधीनगर और वडोदरा में आयोजित किए जाएंगे। खेलों का उद्घाटन और समापन समारोह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घोषणा करते हुए कहा कि 27 सितम्बर से 10 अक्टूबर के दौरान गुजरात में 36वां राष्ट्रीय खेल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य में राष्ट्रीय खेल महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी है।

 

34 खेलों में 7 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे

इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबाल, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, जूडो, खो-खो, कुश्ती, कबड्डी, मलखम तथा योगासन जैसे इनडोर और आउटडोर खेलों सहित 34 खेल प्रतियोगिताओं में देश भर के 7 हजार से अधिक खिलाड़ियों के हिस्सा लेने की संभावना हैं। 

Read More सुनील नारायण ने आगामी टी-20 विश्वकप में खेलने की संभावनाओं को किया खारिज

आखिरी बार केरल में हुए थे राष्ट्रीय खेल

Read More Candidates Chess Tournament : 17 वर्षीय गुकेश ने इतिहास रचते हुए विश्व शतरंज का जीता खिताब

राष्ट्रीय खेल महोत्सव आखिरी बार वर्ष 2015 में केरल में आयोजित किया गया था। कोरोना की महामारी सहित विभिन्न कारणो से इन खेलों को अभी तक स्थगित किया जा रहा था। भूपेंद्र पटेल ने सात साल के लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ के सामने प्रस्ताव रखा था, जिसे आईओए ने सहर्ष स्वीकार कर लिया है।

Read More नोवाक जोकोविच को लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर पुरस्कार

 

गोवा ने छोड़ी मेजबानी

पहले इन खेलों का आयोजन गोवा में होना था लेकिन गोवा सरकार ने 2020 में पहले कोरोना का हवाला देकर खेलों का आयोजन कराने से हाथ खींच लिए। फिर इसे दिसंबर माह में कराने की बात की। ऐसे में गोवा से गेम्स की मेजबानी वापस ले ली गई है।

1924 में लाहौर में हुए थे पहले राष्ट्रीय खेल

यह नेशनल गेम्स का 36वां संस्करण होगा। गेम्स 98 साल का हो गया हैं, लेकिन यह कभी निरंतर नहीं रहे। पहली बार इन गेम्स का आयोजन 1924 में लाहौर (आज पाकिस्तान की राजधानी) में हुआ था।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी आरक्षण चोरी का खेल बंद करने के लिए 400 पार की है आवश्यकता : मोदी
कांग्रेस ने वर्षों पहले ही धर्म के आधार पर आरक्षण का खतरनाक संकल्प लिया था। वो साल दर साल अपने...
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था, पुलिस के 85 हजार अधिकारी-जवान सम्भालेंगे जिम्मा : साहू 
इंडिया समूह का घोषणा पत्र देखकर हताश हो रही है भाजपा : महबूबा
लोगों को डराने के लिए खरीदे हथियार, 2 बदमाश गिरफ्तार
चांदी 1100 रुपए और शुद्ध सोना 800 रुपए महंगा
बेहतर कल के लिए सुदृढ ढांचे में निवेश की है जरुरत : मोदी
फोन टेपिंग विवाद में लोकेश शर्मा ने किया खुलासा, मुझे अशोक गहलोत ने उपलब्ध कराई थी रिकॉर्डिंग